फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, कल आठ बजे से होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले में 15 मतदान केंद्रों पर शिक्षक एमएलसी मतदान तैयारियां पूरी
विज्ञापन

-प्रत्येक मतदान केंद्रों पर तैनात रहेगा पर्याप्त पुलिस बल
-27 अक्तूबर को होगी मतगणना, चुनाव मैदान में हैं कुल 16 उम्मीदवार
पडरौना। जिले में गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी चुनाव) के लिए 15 मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों बृहस्पतिवार को रवाना होंगी, शुक्रवार केंद्रों पर मतदान कराया जाएगा।
जिले में विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी चुनाव) चुनाव के लिए 14 ब्लॉक व एक पडरौना नगरपालिका को मतदान केंद्र बनाया गया है। जहां शुक्रवार की सुबह 8:00 बजे से मतदान शुरू होगा। शांतिपूर्वक मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके अलावा हर मतदान केंद्र पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद मत पेटिकाओं को कड़ी सुरक्षा बंदोबस्त के बीच दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमा कराया जाएगा।
विज्ञापन

मतगणना 27 अक्तूबर को होगी। गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड विधान परिषद सदस्य (शिक्षक एमएलसी चुनाव) के लिए कुल 16 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। पूरी मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए छह जोनल और सात सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इसके अलावा दो सेक्टर व एक जोनल मजिस्ट्रेट को रिजर्व में रखा गया है। वहीं, 18 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। मतदान के दौरान 17 छोटी व एक बड़ी गाड़ी भी लगाई गई है।
विज्ञापन

कोट:
शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बंदोबस्त के लिहाज से पर्याप्त पुलिस बल तैनात की गई है। शांतिपूर्ण व पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने के लिए सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए गए हैं। पूरे मतदान प्रक्रिया का वीडियोग्राफी कराई जाएगी। मतदान संपन्न होने के बाद मत पेटिकाएं गोरखपुर विश्वविद्यालय में जमा कराई जाएंगी।
-पवन कुमार, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व), कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें