बुढ़वा मंगल के अवसर पर गोरखनाथ मंदिर पर लगने वाले मेले को देखते हुए रुट डायवर्जन कर दिया गया है। 26 जनवरी की रात दस बजे तक डायवर्जन जारी रहेगा।
इन रास्तों पर प्रतिबंधित रहेंगे वाहन
- -दुर्गाबाड़ी तिराहा से गोरखनाथ ओवरब्रिज के नीचे रेलवे क्रसिंग से उत्तर गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी वाहन एंव रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- -तरंग ओवरब्रिज से उत्तर पश्चिम हुमायूंपुर चौराहा होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन, रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- -रामलीला मैदान से सिंधी गली से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन, रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- - जेपी अस्पताल से ओवरब्रिज होकर गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन, रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- -रसूलपुर तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन, रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- -दशहरी बाग तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन, रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- -कौड़ियहवा मोड़ से गोरखनाथ मंदिर/गोरखनाथ थाना की तरफ सभी प्रकार के वाहन, रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
- -जाहिदाबाद तिराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार के वाहन, रिक्शा का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
इधर से गुजरेंगे वाहन
- -वाराणसी/लखनऊ की तरफ से फरेंदा, महराजगंज की तरफ जाने वाले भारी वाहन (श्रद्धालुओं के वाहनों को छोड़कर) कालेसर फोरलेन होकर जंगल कौड़िया, चिउटहा होते हुए जाएंगे एवं फरेंदा, महराजगंज से लखनंऊ/वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहन जंगल कौड़िया, चिउटहा से कालेसर सहजनवां फोरलेन होते हुए जाएंगे।
- फरेंदा से गोरखपुर आने वाले चार पहिया एंव भारी वाहन (ट्रक, बस,मिनी बस,ट्रैक्टर-ट्राली) श्रद्वालुओं के वाहनों को छोड़कर बरगदवां चैकी से गोरखनाथ मंदिर की तरफ नहीं जाएंगे।
- धर्मशाला चौराहा से गोरखनाथ मंदिर की तरफ सभी प्रकार आटो, मैजिक, लोडर प्रतिबंधित रहेंगे, ये वाहन धर्मशाला से असुरन चौराहा खजान्ची होते हुए जाएंगे।
- गोरखपुर महानगर क्षेत्र/देवरिया, कुशीनगर/नौसड से पीपीगंज, सोनौली की तरफ जाने वाले भारी/राजकीय वाहन,बसें (श्रद्वालुओं के वाहनों को छोड़कर ) मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाइपास, पादरी बाजार चौराहा, फातिमा अस्पताल, खचान्जी चौराहा, स्पोर्ट कालेज,घोषीपुरवा, भगवानपुर,नकहा होते हुए बरगदवा चैकी पेट्रोल पंप के सामने बरगदवा तिराहा मुख्य सड़क पर पहॅंचकर पीपीगंज सोनौली की तरफ जाएंगे।
- इसी प्रकार सोनौली,फरेंदा,पीपीगंज की तरफ से आने वाले भारी/राजकीय वाहन, बसें (श्रद्वालुओं के वाहनों को छोड़कर) बरगदवां चैकी तिराहा से भगवानपुर घोसीपुरवा, स्पोर्ट कालेज, खजांची चौराहा,फातिमा अस्पताल, पादरी बाजार चौराहा, जेल बाइपास, चार फाटक ओवरब्रिज होते हुए महानगर में प्रवेश कर जाएंगे।
- बरगदवा के बाद आवास-विकास कॉलोनी इन्डस्ट्रियल एरिया की तरफ से आने वाली बाइकें आदि छोटी गाड़ियां ग्रीन सिटी के पास मुख्य सड़क ग्रीन सिटी मोड़ से सुभाषचन्द्र बोस नगर कॉलोनी होते हुए सूजरकुंड ओवरब्रिज होकर जाएंगे।
- गोरखपुर क्षेत्र की ओर से महराजगंज पिपराइच, रोड की तरफ जाने/आने वाली गाड़ियां सीएस चौराहा, मोहद्दीपुर, चारफाटक ओवरब्रिज होते हुए जेल बाइपास, पादरी बाजार चौराहा, फातिमा अस्पताल, खजांजी चौराहा होते हुए महराजगंज की ओर जाएंगे।
- यातायात तिराहा से वाहनों का डायवर्जन होने से सोनौली, फरेन्दा, सिद्धार्थनगर, महराजगंज, जाने वाले छोटे वाहन रेलवे स्टेशन, के सामने से , रेलवे अंडरपास, बिछिया तिराहा, कौवाबाग, पादरी चौराहा, खजांची चौराहा होते हुए जाएंगे।
- यातायात तिराहा से गोरखनाथ मंदिर होते हुए बरगदवां की ओर जाने वाले भारी वाहन (बस, ट्रक,टैक्टर) एवं बरगदवां से गोरखनाथ मंदिर होते हुए यातायात तिराहा की तरफ आने वाले भारी वाहनों पर प्रतिबंध रात्रि में नो-इन्ट्री खुलने के बाद भी रहेगा।
- आरपीएफ ग्राउंड गोरखनाथ ओवरब्रिज से लेबर तिराहा तक नो व्हीकल जोन रहेगा।
यहां खड़ा होंगे श्रद्धालुओं के वाहन
- लखनऊ व वाराणसी मार्ग से आने वाले बड़े वाहन अति महत्वपूर्ण बस व ट्रैक्टर-ट्राली आदि, जो गोरखनाथ मंदिर जाएंगे उनकी पार्किंग भगवती इंटर कॉलेज मैदान में होगी।
- देवरिया, कुशीनगर व वाराणसी मार्ग एवं यातायात कार्यालय की तरफ से जाने वाले दो पहिया/चार पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल आरपीएफ ग्राउंड में होगा।
- सोनौली व महराजगंज से आने वाले बस, ट्रैक्टर-ट्राली को पार्किंग स्थल स्प्रिंगर मोड़ रोड के दोनों तरफ खड़े होंगे।
- कुशीनगर देवरिया की तरफ से आने वाले ट्रैक्टर ट्राली एवं बस मोहद्दीपुर, पादरी ,खजांची से बरगदवां से आकर स्प्रिंगर मोड रोड के दोनो तरफ पार्क होंगे।
- नगर क्षेत्र से गोरखनाथ मंदिर जाने वाले दो पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल रामलीला मैदान अधियारीबाग ।
- बरगदवां की तरफ से गोरखनाथ मंदिर आने वाले चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल कुष्ठ आश्रम।
- बरगदवां की तरफ से गोरखनाथ मंदिर की तरफ आने वाले दो पहिया /चार पहिया वाहनों का पार्किंग स्थल औद्योगिक संस्थान मोड़ रोड के दोनों साइड एवं रामनगर चौराहा से लेबर तिराहा के मध्य कराया जाएगा।
- अधिकारी/कर्मचारीगण के दो पहिया/चार पहिया वाहनों की पार्किंग मेवालाल गुरूकुल विद्यालय में पार्क होंगे।
- दुर्गाबाड़ी चौराहा की तरफ से जाने वाले दो पहिया/तीन पहिया वाहनों की पार्किग लालबहादुर शास्त्री जूनियर हाईस्कूल।