संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 22 फरवरी से शुरू होने जा रही है। पहली बार कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों को क्यूआर कोड लगे परिचय पत्र दिए जाएंगे। परीक्षा में पारदर्शिता बनाने के लिए यह व्यवस्था की गई है।
क्यूआर कोड लगे कंप्यूटराइज्ड परिचय पत्र में नाम, ड्यूटी का स्थान, फोटो, विद्यालय का नाम, अध्यापन का विषय, पद, मोबाइल नंबर आदि जानकारी होगी। बोर्ड ने शिक्षकों का परिचय पत्र प्रधानाचार्यों के पैनल पर जारी किया है। जिसे डाउनलोड कर डीआईओएस से हस्ताक्षर कराकर वितरित करेंगे।
जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ. अमरकांत सिंह ने कहा कि बोर्ड ने फर्जी कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी से रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे परीक्षा शुचितापूर्ण संपन्न कराने में मदद मिलेगी।