फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: त्योहारों पर नहीं होगी परेशानी, रोडवेज चलाएगा 200 अतिरिक्त बसें

Mon, 06 Nov 2023 02:55 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक संजीव कुमार यादव ने कहा कि यात्रियों की सहूलियत के लिए दिवाली और छठ पर 200 अतिरिक्त बसें चलाए जाने की तैयारी है। वहीं लोकल रूटाें पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन
गोरखपुर रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परिवहन निगम दिवाली और छठ पर यात्रियों की सहूलियत के लिए गोरखपुर परिक्षेत्र से नौ नवंबर से 20 नवंबर के बीच 200 अतिरिक्त बसें चलाएगा। इन बसों का संचालन दिल्ली, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज और वाराणसी के साथ ही आसपास के जिलों के लिए किया जाएगा।

विज्ञापन


रोडवेज प्रशासन ने विशेष बसों का रूट चार्ट जारी कर दिया है। वहीं लोकल रूटों पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

दिवाली 12 नवंबर और छठ पर्व 19 नवंबर को मनाया जाएगा। इस बीच यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम दिल्ली, लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी आदि रूटों के लिए गोरखपुर, सोनौली, सिद्धार्थनगर और देवरिया आदि रूटों से बसों का संचालन करेगा। बसों के संचालन के लिए रोडवेज प्रशासन ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का निर्णय लिया है, ताकि यात्रियों को अपने क्षेत्र की बसों में बैठने दिक्कत न हो।

इसे भी पढ़ें: रजिस्ट्री की प्रक्रिया के बाद निर्माण में आएगी तेजी, डिजाइन में हुआ है बदलाव
विज्ञापन


बसों को कराया जा रहा है दुरुस्त: क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक संजीव कुमार यादव ने बताया कि दिवाली से पहले वर्कशॉप में सभी बसों को दुरुस्त करा लिए जाएगा, ताकि त्योहारी सीजन में बसों की कमी ना हो सके। बताया कि बसों के सकुशल संचालन के लिए चालकाें, परिचालकों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की जाएंगी।

विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

मार्ग का नाम बसों की संख्या
सोनौली-दिल्ली 21
गोरखपुर-दिल्ली 25
बढ़नी-दिल्ली 13
गोरखपुर-लखनऊ  58
गोरखपुर-कानपुर 10
देवरिया-गोरखपुर-कानपुर 06
देवरिया-लखनऊ  18
सिद्धार्थनगर-लखनऊ   04
गोरखपुर-प्रयागराज  13
गोरखपुर-वाराणसी 13
बस्ती-कानपुर  10
देवरिया-दिल्ली             09
कुल योग 200 बसें

गोरखपुर परिक्षेत्र के क्षेत्रीय सेवा प्रबंधक संजीव कुमार यादव ने कहा कि यात्रियों की सहूलियत के लिए दिवाली और छठ पर 200 अतिरिक्त बसें चलाए जाने की तैयारी है। वहीं लोकल रूटाें पर भी बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें