फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: फरार चल रहे पांच बदमाशों पर इनाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लंबे समय से फरार चल रहे पांच बदमाशों पर एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। इसमें गुलरिहा, बांसगांव, बेलीपार, गोला ओर गगहा क्षेत्र के रहने वाले आरोपी शामिल हैं।
विज्ञापन


एसएसपी ने गुलरिहा थाना से गोवध निवारण व पशु क्रूरता अधिनियम में वर्ष 2020 से वांछित चल रहे पीपीगंज क्षेत्र के जंगल बिहुली गांव के टोला बेलहवा निवासी शाहरुख पर 15 हजार इनाम घोषित किया है। बांसगांव थाना से चोरी में वर्ष 2022 से वांछित चल रहे गोला क्षेत्र के भरसी बुजुर्ग निवासी बंटी उर्फ अनिकेत मिश्रा, बेलीपार थाने से चोरी में वर्ष 2022 से वांछित क्षेत्र के बिस्टौली बुजुर्ग निवासी राजमन पाल, गोला थाने से रुपये हड़पने में वांछित क्षेत्र के पड़ौली निवासी संजीव उर्फ शरदचंद त्रिपाठी और गगहा थाने से दहेज हत्या में वर्ष 2023 से वांछित चल रहे क्षेत्र के पाजूपार निवासी आशुतोष पांडेय उर्फ टुनटुन पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें