फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क हादसे में रिटायर्ड फौजी की मौत, कार चालक भागा- बेटी को ससुराल छोड़कर आते वक्त हुआ हदसा

Wed, 11 Feb 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

बारीगांव निवासी रिटायर्ड फौजी गौरीशंकर सोमवार को बाइक से अपनी बेटी को उसकी बुआ के घर इन्नाडीह छोड़ने गए थे। रात में घर लौटते समय बारीगांव-बनकटा मोड़ पर उसरैन के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गौरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतक सेवानिवृत्त फौजी की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरीगंज थाना क्षेत्र के बारीगांव निवासी 61 वर्षीय गौरीशंकर की सोमवार को सड़क हादसे में घायल होने के बाद लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बारीगांव निवासी रिटायर्ड फौजी गौरीशंकर सोमवार को बाइक से अपनी बेटी को उसकी बुआ के घर इन्नाडीह छोड़ने गए थे। रात में घर लौटते समय बारीगांव-बनकटा मोड़ पर उसरैन के पास कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गौरीशंकर गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन

सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन और ग्रामीण उन्हें ढेबरा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया गया। इसके बाद उन्हें गोरखपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, वहां से भी रेफर कर दिया गया। लखनऊ स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई।

मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन शव लेकर सिकरीगंज थाने पहुंचे और तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने और कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष सिकरीगंज आशीष कुमार तिवारी ने बताया कि मृतक के बेटे अमरनाथ की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार चालक की तलाश की जा रही है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें