फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'चिल्लाए तो गोली मार देंगे': घर में घुसे, रिटायर्ड लेखपाल पर पिस्टल से किया हमला- बंधक बना लूटे 80 लाख

Tue, 06 Jan 2026 11:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

लूट की वारदात को अंजाम देने आए सभी आरोपियों के हाथ में पिस्टल थी। बालेंद्र ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने सिर पर वार कर दिया। इसके बाद किचन में जाकर महिलाओं को धमकाया और कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। आरोप है कि उन्होंने बच्चों को पकड़ लिया और कहा कि चिल्लाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद किसी की आवाज नहीं निकली।
 
विज्ञापन
घायल बुजूर्ग और घर में बिखरा सामान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स थाना क्षेत्र के रजही मौर्या चौराहे के पास सोमवार शाम सात बजे चार आरोपियों ने पिस्टल सटाकर रिटायर्ड लेखपाल को परिवार समेत घर में बंधक बना लिया। इसके बाद करीब 80 लाख रुपये के गहने और नकद लूटकर भाग गए। इसमें करीब चार लाख रुपये नकद थे।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। घटना के इलाके में दहशत फैल गई है। एम्स थाना पुलिस ने बालेंद्र सिंह की तहरीर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जानकारी के अनुसार, मौर्या चौराहे के पास रिटायर्ड लेखपाल बालेंद्र सिंह का मकान है। 

उन्होंने बताया कि शाम सात बजे के करीब दो बाइक से चार बदमाश घर पहुंचे। उन्होंने चेहरे को नकाब से ढका हुआ था। बदमाशों ने पहले घर का दरवाजा खटखटाया। बालेंद्र ने बताया कि दरवाजा खोलने पर बदमाशों को देखकर लगा कि ये कुरियर वाले हैं।

बदमाशों ने कहा कि हम सीमेंट का पैसा जमा करने आए हैं। बालेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी कोई दुकान ही नहीं है तो कैसा पैसा। इसी बीच चारों बदमाशों ने पिस्टल लहराते हुए उसके बट से उनके सिर पर हमला कर दिया। इससे उनका सिर फट गया।

एसपी सिटी जांच करने पहुंचे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद बदमाश पिस्टल सटाकर उन्हें घर के अंदर ले गए। घर के किचन में मौजूद बालेंद्र सिंह की पत्नी ऊषा सिंह, बहू कल्पना सिंह और छोटे भाई तेजबहादुर सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को पिस्टल दिखाकर उनके गले और कान से सोने के आभूषण लूट लिए।

इसके बाद तीनों महिलाओं को एक कमरे में बंद कर दिया। फिर बदमाशों ने बच्चों को मारने की धमकी देकर आलमारी की चाभी छीन ली और जेवर व नकदी निकाल लिए। बालेंद्र के छोटे भाई तेजबहादुर सिंह नेत्रहीन हैं और वह बरामदे में सो रहे थे। लूटपाट के बाद चारों बदमाश भाग गए।

घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी/एसएसपी राजकरन नय्यर, एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह और एम्स थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।

रजही में लूट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में हर पहलू के हिसाब से जांच की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश किया जाएगा: अभिनव त्यागी, एसपी सिटी

घटना के बाद पुलिस को जानकारी देते रिटायर्ड लेखपाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चारों बदमाशों के हाथ में थी पिस्टल, बच्चों को गोली मारने की दी धमकी
 
लूट की वारदात को अंजाम देने आए सभी आरोपियों के हाथ में पिस्टल थी। बालेंद्र ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने सिर पर वार कर दिया। इसके बाद किचन में जाकर महिलाओं को धमकाया और कमरे में ले जाकर बंद कर दिया। आरोप है कि उन्होंने बच्चों को पकड़ लिया और कहा कि चिल्लाया तो गोली मार देंगे। इसके बाद किसी की आवाज नहीं निकली।


बालेंद्र सिंह ने बताया कि सभी बदमाशों की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच थी। सभी का चेहरा ढका हुआ था। बताया कि वे आते ही यही पूछ रहे थे कि 50 लाख रुपये कहां रखे हैं। सीमेंट की दुकान कहां पर है और उसका रुपया कहां है। 
विज्ञापन

बताया कि बदमाशों ने पूरे परिवार को करीब 20 से 25 मिनट तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उन्होंने सारी अलमारी खंगाल ली और उसमें से गहने लूट लिए। बालेंद्र सिंह के मकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगा है।

बदमाशों की तलाश में पुलिस की आठ टीमें लगीं
घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। चौराहे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें