फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरहम बेटे की करतूत: चिल्लाती रही बुजूर्ग मां, नहीं माना बेटा...मां को पीटा- बहनों पर कुल्हाड़ी से किया हमला

Tue, 06 Jan 2026 10:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

झारखंडी टुकड़ा नंबर एक की रहने वाली आशा देवी के पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। वह घर पर अपने बेटे बहू के साथ रहती हैं। आशा देवी का आरोप है कि बेटा उन्हें खाना नहीं देता है। उनसे हमेशा झगड़ा और मारपीट करता रहता है। बेटे की पत्नी रीना भी उन्हें हमेशा डांटती रहती है। रविवार को बेटे और बहू ने मिलकर उन्हें बेवजह पीट दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैंट थाना क्षेत्र में महादेव झारखंडी में रविवार को संजय कुमार ने अपनी मां आशा देवी पिटाई कर दी। घायल मां का ससुराल से देखने पहुंचीं चार बेटियों पर भी कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे सभी घायल हो गईं। अस्पताल में इलाज कराया गया।

विज्ञापन


महिला की तहरीर पर बेटे संजय कुमार, बहू रीना और नाबालिग पोते के खिलाफ कैंट थाने में गैर इरादतन हत्या की कोशिश और मारपीट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। झारखंडी टुकड़ा नंबर एक की रहने वाली आशा देवी के पति की काफी पहले मौत हो चुकी है। 

वह घर पर अपने बेटे बहू के साथ रहती हैं। आशा देवी का आरोप है कि बेटा उन्हें खाना नहीं देता है। उनसे हमेशा झगड़ा और मारपीट करता रहता है। बेटे की पत्नी रीना भी उन्हें हमेशा डांटती रहती है। रविवार को बेटे और बहू ने मिलकर उन्हें बेवजह पीट दिया।

इससे हाथ और पैर में काफी चोटें आईं। इसकी जानकारी ससुराल में रह रही बेटियों उर्मिला, निर्मला, सुनीता, प्रमिला मिली तो देखने के लिए घर आईं। इस दौरान बेटियों से भी बेटा, बहू और पोता झगड़ा करने लगे। अचानक बेटे संजय ने कुल्हाड़ी से बेटियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

हमले में बेटी प्रमिला का सिर फट गया। निर्मला के सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं। बेटी सुनीता को सिर में गंभीर चोट आईं। उसकी हालत गंभीर है। हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आशा देवी ने बताया कि बेटा बहुत मनबढ़ एवं बदमाश किस्म का है।

वह हमेशा धमकी देता है कि तुम्हें और तुम्हारी बेटियों को जान से मार दूंगा। जैसे ही बेटियां आईं, उनके ऊपर हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि बेटे, बहू और पोते पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। तीनों मिलकर मुझे बहुत प्रताड़ित करते हैं। इस संबंध में कैंट थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। साक्ष्य के आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें