फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav Reservation List: गोरखपुर में 11 में से 9 नगर पंचायत अध्यक्ष पदों का आरक्षण बदला

Fri, 31 Mar 2023 12:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।

सार

घघसरा बाजार, चौमुखा (कैंपियरगंज), बांसगांव, बड़हलगंज, गोला बाजार, सहजनवां, पिपराइच, कस्बा संग्रामपुर उनवल व पीपीगंज में अध्यक्ष पद का आरक्षण बदल दिया गया है।
विज्ञापन
nagar nigam gorakhpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शासन की तरफ से बृहस्पतिवार को मेयर के साथ ही नगर पालिका व नगर पंचायातों के अध्यक्ष पदों का भी आरक्षण जारी कर दिया गया। मेयर पद के आरक्षण में तो कोई बदलाव नहीं हुआ मगर जिले की 11 में से नौ नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों का आरक्षण बदल गया है।
विज्ञापन


सिर्फ दो नगर पंचायतों में आरक्षण नहीं बदला है। इनमें मुंडेरा बाजार और उरुवा बाजार शामिल है। आरक्षण सूची को लेकर छह अप्रैल की शाम छह बजे तक आपत्ति दर्ज कराई जा सकेगी।

इस बार जारी सूची में भी पिछली बार जारी हुई सूची की तरह मुंडेरा बाजार नगर पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित तथा उरुवा बाजार का पद अनुसूचित जाति के लिए ही आरक्षित है। घघसरा बाजार, चौमुखा (कैंपियरगंज), बांसगांव, बड़हलगंज, गोला बाजार, सहजनवां, पिपराइच, कस्बा संग्रामपुर उनवल व पीपीगंज में अध्यक्ष पद का आरक्षण बदल दिया गया है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: सीएम सिटी गोरखपुर में मेयर के लिए सभी वर्ग कर सकेंगे जोर आजमाइश
 
विज्ञापन

लच्छीपुर को छोड़ किसी वार्डों के आरक्षण में बदलाव नहीं

मेयर पद के आरक्षण के साथ ही नगर निगम के 80 वार्डों को लेकर देर रात नोटिफिकेशन जारी हो गया है। लच्छीपुर को छोड़कर और किसी भी वार्डों के आरक्षण में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिलाधिकारी कार्यालय में आपत्ति दाखिल करने के लिए सात दिन का मौका दिया गया है।

प्रस्तावित आरक्षण सूची के मुताबिक सामान्य के लिए 34, महिला के लिए 18, पिछड़ा वर्ग के लिए 14 और पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सात वार्ड आरक्षित किए गए हैं। इसी तरह अनुसूचित जाति के लिए चार और अनुसूचित जाति महिला के लिए तीन वार्ड आरक्षित हैं। आरक्षण सूची जारी होने के साथ ही दावेदार सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गए हैं।



वार्डों के आरक्षण की स्थिति
महादेव झारखंडी-पिछड़ा वर्ग, बाबा राघवदास नगर-महिला, रानीडीहा-अनुसूचित जाति महिला, मदन मोहन मालवीय नगर-पिछड़ा वर्ग, बाबा गंभीरनाथ नगर-पिछड़ा वर्ग महिला, खोराबार-अनुसूचित जाति महिला, महादेव झारखंडी 2-पिछड़ा वर्ग, चरगांवा-अनुसूचित जाति महिला, नकहा-अनुसूचित जाति, माधवनगर-पिछड़ा वर्ग, बड़गो - अनुसूचित जाति, अशोक नगर-महिला, संझाई-अनुसूचित जाति, डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर-पिछड़ा वर्ग, हनुमंत नगर-अनुसूचित जाति, दिग्विजय नगर-अनारक्षित, शिवपुर-अनुसूचित जाति, गायत्रीनगर-महिला, गोपालपुर-महिला, लच्छीपुर-महिला, मोहनपुर-पिछड़ा वर्ग, तुलसीराम पश्चिमी-अनारक्षित, शहीद शिवसिंह क्षेत्रीनगर-पिछड़ा वर्ग, मत्स्येंद्र नगर-पिछड़ा वर्ग महिला, गिरधरगंज-अनारक्षित, बेतियाहाता-अनारक्षित, जटेपुर-अनारक्षित, मानसरोवर नगर-अनारक्षित, पंडित राम प्रसाद बिस्मिलनगर-पिछड़ा वर्ग महिला, गुलरिहा-महिला, हरसेवकपुर-महिला, शहीद अशफाक उल्लाह नगर-महिला, नरसिंहपुर-पिछड़ा वर्ग महिला, विश्वकर्मापुरम बौलिया-अनारक्षित, सालिकरामनगर-महिला, लोहियानगर-अनारक्षित, भरवलिया-पिछड़ा वर्ग महिला, कान्हा उपवन नगर-अनारक्षित, गायघाट-अनारक्षित, कृष्णानगर-अनारक्षित, माधोपुर-अनारक्षित, महाराणा प्रताप नगर- महिला, शाहपुर-महिला, बसंतपुर-अनारक्षित, मैत्रीपुरम-अनारक्षित, शक्तिनगर-महिला, महात्मा ज्योतिबा फूले नगर-महिला, धर्मशाला बाजार-पिछड़ा वर्ग, बेनीगंज रूद्रपुर-महिला, कल्याणपुर-अनारक्षित, देवी प्रसाद नगर-पिछड़ा वर्ग महिला, विजय चौक-अनारक्षित, रामजानकी नगर-अनारक्षित, उर्वरक नगर-अनारक्षित, बंधू सिंह नगर-पिछड़ा वर्ग, रघुपति सहाय फिराक नगर-पिछड़ा वर्ग, रायगंज-अनारक्षित, सूरजकुंड धाम नगर-पिछड़ा वर्ग, आत्माराम नगर-अनारक्षित, विकास नगर-अनारक्षित, साहबगंज-अनारक्षित, माया बाजार-अनारक्षित, जगरनाथपुर-पिछड़ा वर्ग, विष्णुपुरम-अनारक्षित, कृष्ण मोहन पांडेय नगर-अनारक्षित, नेताजी सुभाष नगर-पिछड़ा वर्ग महिला, सरदार भगत सिंह नगर-अनारक्षित, महर्षि दधीचि नगर-पिछड़ा वर्ग, श्रीराम चौक-महिला, चंद्रशेखर आजाद चौक-अनारक्षित, आर्य नगर-अनारक्षित, सिविल लाइन 2-अनारक्षित, शिवजी नगर-अनारक्षित, संत झूलेलाल नगर-पिछड़ा वर्ग, शिवाजी नगर- महिला, घंटाघर-अनारक्षित, गीताप्रेस नगर-अनारक्षित, पुराना गोरखपुर-अनारक्षित, सिविल लाइन 1-अनारक्षित, 80 राप्तीनगर-महिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें