फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए 23 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, प्रशासन ने ली राहत की सांस

Sun, 26 Apr 2020 04:56 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI
विज्ञापन
संतकबीरनगर के बखिरा क्षेत्र के तिलाठी के कोरोना पॉजिटिव युवक के भाई समेत संपर्क में आए 10 की जांच रिपोर्ट शनिवार की देर रात आई। जिसमे सभी निगेटिव पाए गए। इसके साथ ही मगहर और अन्य जगहों के रहने वाले 13 लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव मिली है। जिसके बाद प्रशासन ने ली राहत की सांस ली।
विज्ञापन


तिलाठी गांव में 23 अप्रैल को मुंबई से आए एक युवक की जांच में कोरोना का संक्रमण मिला तो प्रशासन सकते में आ गया और आनन फानन में तिलाठी गांव को सील कर हॉट स्पॉट बना दिया। इसके बाद युवक के भाई समेत 10 परिजनों में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नमूना मेडिकल कॉलेज भेज दिया।

मेडिकल कॉलेज से शनिवार की देर रात आई रिपोर्ट में संक्रमित युवक के भाई समेत सभी दस की रिपोर्ट निगेटिव मिली। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। इसी तरह से मगहर के शेरपुर रेहरवा के तेरह लोगों का नमूना जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। इन सभी की रिपोर्ट भी निगेटिव मिली।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ हरगोविंद सिंह ने बताया कि तिलाठी और मगहर के 23 लोगों के कोरोना संक्रमण की जांच के लिए नमूना मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया था। सभी लोगों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। अन्य लोगों की जांच मेडिकल कॉलेज भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें