उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के भाजपा सांसद रवि किशन ने सम्पूर्ण विश्व के कल्याण एवं इस वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए हवन पूजन किया। उन्होंने मुंबई स्थित अपने आवास पर हवन का और पूजन किया।
वहीं गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के कार्यालय पर भी हवन पूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय मंत्री प्रदीप शुक्ला, सांसद प्रतिनिधि समरेंद्र विक्रम सिंह, हिंयुवा महानगर अध्यक्ष एव पार्षद रनंजय सिंह, जुगनू, मनोज गुप्ता, अभिलाष शाही, रणवीर सिंह, गोलू, शत्रुंजय सिंह, कान्हा इत्यादी लोग उपस्थित रहे।