दो दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की हुई शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दो दिवसीय जिला स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत सोमवार क्षेत्रीय क्रीडांगन में हुई। इस दौरान बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्राथमिक बालक वर्ग के 50 व 100 मीटर दौड़ में विजय शर्मा, 200 मीटर में शिवानंद और 400 मीटर में लोकेश विजेता बने। वहीं बालिका वर्ग में 50 मीटर में श्रेया, 100 मीटर में रेनू और 200 व 400 मीटर में लाली विजेता बनी।
जूनियर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में सर्वेश, 200 मीटर में अभिषेक, 400 व 600 मीटर में नितेश विजेता बने। बालिका वर्ग के 100 मीटर में सृष्टि मौर्य, 200 मीटर में बबीता, 400 मीटर में कंचन व 600 मीटर में अनामिका विजेता बनी।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मेयर डाॅ. मंगलेश श्रीवास्तव ने किया। नगर शिक्षाअधिकारी डाॅ. नरेन्द्र प्रताप सिंह मेयर का स्वागत किया। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश धर दूबे, मंत्री श्रीधर मिश्रा, कोषाध्यक्ष सुधांशु मोहन सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरेन्द्र राय, उपाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र ओझा ने मेयर का स्वागत किया। इस दौरान बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।