फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आखिर में होगी यूजी व पीजी प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा

Tue, 07 Nov 2023 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के नवागत विद्यार्थियाें की सेमेस्टर परीक्षा आखिर में कराई जाएगी। कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने परीक्षा शेड्यूल को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक के प्रथम वर्ष में विलंब तक प्रवेश प्रक्रिया चलती रही। विलंब से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियोें को जल्द सेमेस्टर परीक्षा होने का डर सता रहा था। विवि प्रशासन ने भी 15 नवंबर से प्रायोगिक और 15 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षा कराने की घोषणा की है। ऐसे में विलंब से प्रवेश लेने वाले छात्रों को तैयारी का समय मिल जाए, इसको ध्यान में रखते हुए कुलपति ने सेमेस्टर परीक्षा को लेकर तैयार किए जा रहे शेड्यूल में प्रथम वर्ष की परीक्षा अंत में कराने का निर्देश दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें