फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेमडेसिविर की कमी: यहां गंभीर मरीजों के इलाज में हो रही परेशानी, दवा मंडी से निराश होकर लौटे तीमारदार

Fri, 16 Apr 2021 10:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। ये इंजेक्शन वेंटिलेटर पर भर्ती मरीजों के लिए जरूरी है। आज भालोटिया मार्केट में इंजेक्शन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में रेमडेसिविर इंजेक्शन के नहीं मिलने से मरीज और तीमारदार परेशान हैं। बुधवार की शाम से ही दवा की थोक मंडी भालोटिया से इंजेक्शन खत्म हो गया है। इसकी वजह से गंभीर मरीजों के इलाज में दिक्कतें खड़ी हो गई हैं। गुरुवार को मरीजों के परिजन रेमडेसिविर के लिए परेशान रहे। बताया जा रहा है कि करीब 350 वायल रेमडेसिविर की मांग भालोटिया पहुंची थी। लेकिन किसी को इंजेक्शन मिल नहीं पाया। शुक्रवार यानी आज इंजेक्शन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 34 मरीजों के परिजन रेमडेसिविर इंजेक्शन के लिए परेशान रहे। इनमें से दो अधिकारी और चार व्यापारियों के परिजन भी शामिल हैं। इसके अलावा होप पैनेशिया में भर्ती आठ मरीजों के परिजनों से भी डॉक्टरों ने रेमडेसिविर की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं, बाम्बे हॉस्पिटल में दो मरीजों के परिजनों को इसी इंजेक्शन की दरकार थी। लेकिन किसी को इंजेक्शन मिल नहीं सका। वहीं, दूसरी ओर इंजेक्शन का कारोबार करने वाले व्यापारियों ने इस दवा को उपलब्ध कराने से हाथ खड़ा कर दिए हैं। व्यापारियों ने बताया कि इस इंजेक्शन की मांग बहुत है। यह हाथों-हाथ बिक रहा है। कई दवा व्यापारियों ने इसके लिए ऑर्डर किए हैं, लेकिन इंजेक्शन मिल नहीं मिल पा रहा है।
 
ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन का पूरे जिले में संकट है। इस इंजेक्शन की मांग कई गुना बढ़ गई है। इसकी आपूर्ति पर निगरानी की जा रही है। किसी सूरत में इसकी कालाबाजारी नहीं होने दी जाएगी। सभी जरूरतमंदों को इंजेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.comअमर उजाला गोरखपुर के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें