फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत: गोरखपुर से 25 नवंबर को चलेगी त्योहार विशेष ट्रेन

Sun, 22 Nov 2026 08:04 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर

सार

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सात वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, सात शयनयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो जनरेटर सह लगेज यान के कोच शामिल होंगे।
विज्ञापन
train new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिवाली और छठ पर्व के बाद मुंबई लौटने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच एक फेरा आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05097 नंबर की ट्रेन 25 नवंबर को गोरखपुर से और 05098 नंबर की ट्रेन 27 नवंबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से रवाना होगी।

05097 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 25 नवंबर को रात 8:55 बजे गोरखपुर से रवाना होगी। खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ, कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, कल्याण और ठाणे होते हुए तीसरे दिन सुबह 8:30 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

वापसी में 05098 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर आरक्षित त्योहार विशेष ट्रेन 27 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी। ठाणे, कल्याण, नासिक रोड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, बीना, झांसी, उरई, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और गोंडा होते हुए अगले दिन रात 11:50 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि इस ट्रेन में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें सात वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, सात शयनयान, चार सामान्य द्वितीय श्रेणी और दो जनरेटर सह लगेज यान के कोच शामिल होंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें