फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शराब की लत से टूटे रिश्ते, युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैंपियरगंज। नगर पंचायत क्षेत्र के बनभागलपुर टोले में बुधवार की रात अनिल साहनी (35) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव कमरे में साड़ी के सहारे कुंडी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी राकेश कुमार रोशन के अनुसार, अनिल लंबे समय से शराब का आदी था। उसकी आदतों से परेशान होकर उसकी पत्नी तीन वर्ष पहले 14 वर्षीय बेटी के साथ मायके चली गई थी। पारिवारिक विवादों के कारण उसके अपने भाइयों से भी संबंध बिगड़ चुके थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुधवार देर रात अनिल नशे की हालत में घर लौटा और उल्टे-सीधे बोलते हुए सोने चला गया। बृहस्पतिवार सुबह करीब 10 बजे तक जब वह कमरे से बाहर नहीं आया, तो शंका होने पर पड़ोसियों ने फाटक खोला। अंदर अनिल साड़ी के फंदे से कुंडी से लटका मिला। नीचे उतारने पर भी वह मृत पाया गया। अनिल कभी-कभी ड्राइविंग का काम भी करता था। घटना की सूचना पर सीओ अनुराग सिंह और थाना प्रभारी राकेश रोशन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें