संभागीय परिवहन कार्यालय के नये भवन का इंतजार खत्म हो गया। 16 अगस्त से गीडा सेक्टर 22 स्थित आरटीओ कार्यालय में ही वाहनों का फिटनेस, पंजीकरण, नवीनीकरण और टैक्स जमा आदि होगा।
संभागीय परिवहन अधिकारी अनीता सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस स्थित वर्तमान संभागीय परिवहन कार्यालय को गीडा के नवीन संभागीय परिवहन कार्यालय भवन में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया 11 से 13 अगस्त के बीच पूरी की जाएगी।
इस अवधि में फिटनेस कार्य को छोड़कर वाहन स्थानांतरण, पंजीयन प्रमाण पत्र नवीनीकरण, नये वाहनों के पंजीकरण आदि नहीं किए जाएंगे। 16 अगस्त से वाहनों से संबंधित सभी कार्य गीडा स्थित नवीन कार्यालय में ही किए जाएंगे। बताया कि और अस्थायी ड्राइविंग लाइसेंस, स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस एवं लाइसेंस के नवीनीकरण का कार्य चरगावां स्थित चालक प्रशिक्षण केंद्र में पहले की ही चलता रहेगा।