गोरखपुर में लगेगा सबसे बड़ा दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन, नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर (राजस्थान) और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद गोरखपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर के लिए 30 सितंबर को पंजीकरण किया जाएगा। जो दिव्यांग पंजीकरण कराएंगे, उन्हीं को 29 अक्तूबर को उपकरण और कृत्रिम अंग मिल सकेंगे। आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साइज के दो फोटोग्राफ के साथ आने वाले लोगों का ही पंजीकरण होगा।
पंजीकरण शिविर 30 सितंबर को सुबह 9 बजे से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस परिसर में लगेगा। जिन दिव्यांगों के हाथ-पैर कटे हैं, उनके अंगों की माप ली जाएगी। जन्मजात दिव्यांगों को सर्जरी के लिए भी चिह्नित किया जाएगा। पंजीकृत दिव्यांगों को ही 29 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के मैदान में निशुल्क उपकरण उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा ले सकते हैं।
दो मंडलों के दिव्यांग करा सकते हैं पंजीकरण
गोरखपुर-बस्ती मंडल के सात जिलों (गोरखपुर, देवरिया, महराजगंज, कुशीनगर, संतकबीरनगर, बस्ती व सिद्धार्थनगर) के दिव्यांग पंजीकरण करा सकते हैं।
पंजीकरण के लिए इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
(7023101155, 0294-6622222- दोनों नंबर नारायाण सेवा संस्थान) (6394153108, 8299660608 दोनों नंबर अमर उजाला गोरखपुर)