फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महानगर के तीन वार्डों में बनेंगी पांच सड़कें

Mon, 16 Mar 2026 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम शहर के तीन वार्डों में कॉलोनियों और गलियों की सड़कों व नालियों के निर्माण पर 11.59 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इसके तहत पांच सड़कों और कई गलियों में सीसी सड़क व आरसीसी नाली बनाई जाएगी। निर्माण कार्यों के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। निगम का कहना है कि प्रयास है कि मानसून से पहले सभी कार्य पूरे करा लिए जाएं।
विज्ञापन


वार्ड संख्या चार मदन मोहन मालवीय नगर में अशोका गैस गोदाम के पीछे आशुतोष गुप्ता के मकान से सीसी सड़क तक तथा कबीर ट्रेनिंग से रेलवे लाइन, नंदलाल पांडेय, कैप्टन, प्रिया जनरल स्टोर और पीसी मैक्स एकेडमी वाली गलियों में 5.52 करोड़ रुपये की लागत से 2750 मीटर लंबी सीसी सड़क और आरसीसी नाली बनाई जाएगी।
वार्ड संख्या पांच बाबा गंभीरनाथ नगर में रघुवीर सिंह के मकान से गायत्री आईटीआई होते हुए पुरुषोत्तम शर्मा के मकान तक व अन्य गलियों में 75.36 लाख रुपये से 359 मीटर लंबी आरसीसी सड़क, साइड पटरी और आरसीसी नाली का निर्माण होगा। इसी वार्ड के नौतन क्षेत्र में मोहम्मद बब्लू के मकान से अनवर हुसैन व फिरोज के मकान तक 59.91 लाख रुपये की लागत से 438 मीटर लंबी सीसी सड़क और आरसीसी नाली बनाई जाएगी।
विज्ञापन

वार्ड संख्या छह खोराबार के जंगल सिकरी में श्रीरामपुरम कॉलोनी की विभिन्न गलियों में तथा भीम राय के मकान से प्रवीन मिश्रा के मकान तक व लिंक गलियों में 2.23 करोड़ रुपये से 1800 मीटर लंबी सीसी सड़क और आरसीसी नाली का निर्माण कराया जाएगा। इसके अलावा इसी क्षेत्र में देवरिया बाईपास रोड से ओपी चौराहा होते हुए बान पोखर मंदिर के आगे तक सड़क चौड़ीकरण और हॉटमिक्स प्लांट से सड़क सुधार का कार्य होगा। लगभग 2000 मीटर लंबी इस सड़क पर 2.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें