फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छात्रों को अनुशासन और नेतृत्व सिखाता है रासेयो

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सेंट एंड्रयूज कॉलेज के एनएसएस (पुरुष व महिला इकाई) के सात दिवसीय विशेष शिविर का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने योगाभ्यास किया और कैंप के आसपास सफाई की। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. जेपी यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना छात्रों को अनुशासन और नेतृत्व सिखाता है। प्रो. रोहित श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र रासेयो के जरिये अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास कर सकते हैं। कार्यक्रम अधिकारी प्रो. ईसी दास ने कहा कि रासेयो सामुदायिक सेवा से व्यक्तित्व के विकास का एक सशक्त माध्यम है। डॉ. नीतू श्रीवास्तव ने योग का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें