फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गोरखपुर-सिवान के रास्ते चले दिल्ली-गुवाहाटी वंदे भारत, रवि किशन ने लोकसभा में उठाई मांग

Thu, 12 Feb 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। लोकसभा में नियम 377 के तहत सांसद रवि किशन शुक्ल ने दिल्ली से गुवाहाटी के बीच प्रस्तावित वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को गोरखपुर-सिवान मार्ग से संचालित किए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस रूट पर आधुनिक एवं तेज रफ्तार ट्रेन की कमी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे दूर करने के लिए यह कदम अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन


सांसद ने सदन के माध्यम से रेल मंत्री का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि गोरखपुर-सिवान मार्ग पर वर्तमान में कोई भी हाई-स्पीड या सेमी-हाई स्पीड आधुनिक ट्रेन उपलब्ध नहीं है। इस रूट पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में वर्षभर अत्यधिक भीड़ बनी रहती है, जिससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाता और लंबी वेटिंग लिस्ट की समस्या आम हो गई है। त्योहारों और विशेष अवसरों के दौरान स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। उन्होंने कहा कि गोरखपुर न केवल पूर्वांचल का प्रमुख शहर है, बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें