फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर: वेटर की हत्या के एक और आरोपी पर रासुका, मॉडल शॉप में पीटकर की गई थी हत्या

Tue, 27 Sep 2022 11:14 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पनगढ़ी निवासी मनीष प्रजापति तारामंडल क्षेत्र में स्थित मॉडल शॉप की कैंटीन में वेटर था। 30 सितंबर 2021 की शाम मुफ्त में शराब न पिलाने पर बदमाशों ने पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम की संस्तुति के बाद रासुका की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर शहर के तारामंडल स्थित मॉडल शॉप के वेटर मनीष प्रजापति की हत्या के एक और आरोपी हिमांशु राय पर सोमवार को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई। इसके पहले हिमांशु के साथी विशाल विश्वकर्मा पर छह फरवरी को रासुका लगाया गया था। इस हत्या के नौ आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा चुकी है।
विज्ञापन


हिमांशु राय उर्फ प्रवीण मूलरूप से बांसगांव के जयंतीपुर का निवासी है। वर्तमान में वह रामगढ़ताल के गोपलापुर में रहता है। उसे पुलिस ने 11 फरवरी को देवरिया बाईपास से गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

इसे भी पढ़ें: बच्चा चोरी के संदेह में कार सवार दंपती समेत तीन को पीटा, पुलिस ने बचाया, पहले हुई ये घटनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के रीवा जिले के पनगढ़ी निवासी मनीष प्रजापति तारामंडल क्षेत्र में स्थित मॉडल शॉप की कैंटीन में वेटर था। 30 सितंबर 2021 की शाम मुफ्त में शराब न पिलाने पर बदमाशों ने पीटकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम की संस्तुति के बाद रासुका की कार्रवाई की गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें