फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: गोरखपुर में धूमधाम से मनाया जा रहा है रक्षाबंधन, भाइयों की कलाई पर सजी राखियां

Fri, 12 Aug 2022 10:12 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

पंडित शरद चंद्र मिश्रा और ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन ने बताया कि राखी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत बृहस्पतिवार की रात 8 बजकर 26 मिनट से हो गई थी, जो शुक्रवार की सुबह सात बजकर 26 मिनट तक था।
विज्ञापन
रक्षाबंधन 2022 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाई बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। बहनें स्नेह की डोर बांधकर भाइयों की कलाइयां सजा रही हैं। वहीं बृहस्पतिवार की रात भद्रा समाप्त होने के बाद शुभ मुहूर्त में कुछ बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
विज्ञापन


पंडित शरद चंद्र मिश्रा और ज्योतिषाचार्य मनीष मोहन ने बताया कि राखी के शुभ मुहूर्त की शुरुआत बृहस्पतिवार की रात 8 बजकर 26 मिनट से हो गई थी, जो शुक्रवार की सुबह सात बजकर 26 मिनट तक था।
 
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को राखी बांधना किसी तरीके से गलत नहीं है। ऐसे में बहन अपने भाइयों को सुबह शुभ मुहूर्त के बाद भी राखी बांधी हैं। बताया कि इस समय सौभाग्य योग भी है। जो, भाई और बहनों को लंबी आयु प्रदान करेगा।
विज्ञापन


ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, राखी बांधते समय भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठना चाहिए। सर्वप्रथम बहन को अपनी अनामिका अंगुली से भाई के मस्तक पर रोली का तिलक लगाकर अक्षत अर्थात साबुत चावल लगाने चाहिए। इसके बाद भाई की कलाई पर राखी बांधते हुए उसके मंगल की कामना करनी चाहिए। भाई को भी बहन की रक्षा का प्रण लेते हुए उसे उपहार भेंट करना चाहिए।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें