फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन 2022: बूथ अध्यक्षों को जीत का मंत्र देंगे राजनाथ-योगी, 30 हजार लोग होंगे शामिल

Thu, 11 Nov 2021 03:50 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब अलग-अलग क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन किया जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन बुलाया गया है।
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र के 30 हजार बूथ अध्यक्षों को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जीत का मंत्र देंगे। तीन मंडल व उनसे जुड़े दस जिलों के बूथ अध्यक्ष गोरखपुर बुलाए गए हैं। इसी महीने चंपा देवी पार्क या फिर महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज मैदान में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन होगा।

विज्ञापन


आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अब अलग-अलग क्षेत्रों में बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन किया जा रहा है। इसी क्रम में गोरखपुर क्षेत्र का सम्मेलन बुलाया गया है। भाजपा नेताओं का कहना है कि बूथ अध्यक्ष पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

गोरखपुर क्षेत्र में विधानसभा की 62 सीटें हैं। 2017 के चुनाव में भाजपा व सहयोगी दलों ने 46 सीटें जीती थीं। इस बार भी चुनावी तैयारियां तेजी से चल रही हैं। 286 मंडल, 4222 शक्ति केंद्र और करीब 30 हजार बूथों पर अलग-अलग कार्यक्रम कराए जा चुके हैं। अब बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन करके चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन


पार्टी की तरफ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नवंबर के तीसरे या फिर चौथे सप्ताह तक गोरखपुर आने की जानकारी मिली है। बृहस्पतिवार को तारीख तय हो जाएगी, फिर सभी बूथ अध्यक्षों को सूचना देकर गोरखपुर बुलाया जाएगा।  

क्षेत्र में ये हैं जिले
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, आजमगढ़, मऊ और बलिया।  

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा की चुनावी तैयारियां पूरी हैं। बूथ व मंडल स्तरीय पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस बार का बूथ सम्मेलन गोरखपुर में होगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की जानकारी मिली है। जल्द ही तिथि फाइनल कर दी जाएगी। सम्मेलन एतिहासिक होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें