फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजघाट हादसा : कमेटी ने किया निरीक्षण, जांच तेज

Fri, 11 Sep 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। राजघाट स्थित गुरु गोरक्षनाथ घाट पर गुंबद गिरने से दो अधिवक्ताओं की मौत के मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को डीएम की ओर से गठित कमेटी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता समेत कई पहलुओं की जांच की। कमेटी में एडीएम सिटी गजेंद्र कुमार, एसपी सिटी निमिष पाटील, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. बीएन शुक्ला और एक इंजीनियर शामिल रहे।
विज्ञापन

कमेटी ने घटनास्थल पर गुंबद के निर्माण, इस्तेमाल की गई सामग्री और मौके की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्माण की गुणवत्ता, तकनीकी मानकों के पालन और हादसे के संभावित कारणों से जुड़े बिंदुओं की जानकारी जुटाई। जांच में निर्माण से संबंधित दस्तावेजों और अन्य तकनीकी पहलुओं को भी शामिल किया जा रहा है। उधर, राजघाट थाने में हिरासत में लिए गए ठेकेदारों और सिंचाई विभाग से जुड़े अधिकारियों से पुलिस की पूछताछ जारी है। पुलिस का मुख्य फोकस गुंबद की डिजाइन, निर्माण में इस्तेमाल सामग्री की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की निगरानी पर है। एसपी सिटी निमिष पाटील ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ के साथ उपलब्ध साक्ष्यों का मिलान किया जा रहा है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें