पुलिस के पास मौजूद ऑडियो में लालजी यादव, राज को कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वह राजकुमार को रास्ते से हटा दे। इसकी एवज में रुपये-पैसे से लेकर उसके घर की सारी जिम्मेदारी उठाई जाएगी। इसके बाद राज ने हामी भरी। दरअसल, राज नीरज से प्रताड़ित था। बीते 21 फरवरी को राजकुमार के भतीजे नीरज ने राज के भाई को पीटा था। इसके बाद उसने लालजी को कॉल कर बताया कि अब पानी सिर के ऊपर चढ़ गया है। इसके जवाब में लालजी ने कहा-जो करना है कर दो, मैं सब संभाल लूंगा।
विज्ञापन
1 of 6
भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या( फाइल फोटो) और गिरफ्तार दोनों आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बरगदवा हत्याकांड में पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि हत्या की साजिश करीब एक साल से रची जा रही थी। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे राजकुमार चौहान और उनके भतीजे दोनों को रास्ते से हटाना चाहते थे।
फिर यह तय किया कि राजा (राजकुमार चौहान) को मार दिया जाए तो मंत्री (भतीजा) अपने आप बिखर जाएंगे। यही सोचकर साजिशकर्ताओं ने राज चौहान को वारदात को अंजाम देने के लिए चुना था।
विज्ञापन
2 of 6
रोती बिलखती पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र कुमार के अनुसार, हत्या के पीछे व्यक्तिगत रंजिश और बदला मुख्य कारण था। हत्या से तीन दिन पहले यानी 14 मार्च को राज चौहान अपने साथी विपिन यादव के साथ मौके पर पहुंचा था, लेकिन किसी कारणवश राजकुमार वहां नहीं पहुंचे। इसी कारण उनकी जान बच गई। तब राज ने यह बात कॉल कर दीपक गौड़ को बताई थी, जिसकी रिकॉर्डिंग पुलिस के पास मौजूद है।
पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड में राज चौहान को आरोपी लालजी यादव उर्फ गट्टू ने ब्रेनवॉश किया था। पुलिस ने बताया कि उसे तमंचा और चाकू समेत सभी आवश्यक हथियार उपलब्ध कराए गए थे। लालजी यादव ने राज को हत्यारे के रूप में तैयार किया और कहा-तुम राजकुमार को मार डालो, जो होगा मैं देख लूंगा।
विज्ञापन
3 of 6
गिरफ्तार पांच हत्यारोपी एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि हत्या की साजिश शेषनाथ यादव के घर पर रची गई थी। राज चौहान शेषनाथ का डंपर चलाता था। साजिश में शेषनाथ का बेटा अंकित यादव, देवव्रत और उसका नाबालिग बेटा भी शामिल था। हत्या के बाद राज चौहान का खून से सना स्वेटर जला दिया गया।
पुलिस ने बताया कि यह सब पुरानी रंजिश का परिणाम था। वर्ष 2023 में शेषनाथ के भतीजे कृष्णा मोहन उर्फ पांडु को राजकुमार के गुर्गे शक्ति चौहान ने गोली मार दी थी, जिससे वह पैरालाइसिस का शिकार हो गया। वर्तमान में उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। आरोपियों ने स्वीकार किया कि राजकुमार के दबदबे के कारण उनका परिवार और रिश्तेदार प्रताड़ित थे।
4 of 6
रोती बिलखती पत्नी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हत्या की साजिश और बातचीत का ऑडियो जांच में शामिल
पुलिस के मुताबिक, राजकुमार की हत्या के लिए उनके सभी दुश्मनों ने हाथ मिला लिया और साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को साजिश से जुड़ा ऑडियो भी मिला है। दीपक गौड़ ने हत्या की साजिश रची थी और लालजी यादव ने राज चौहान को मानसिक रूप से तैयार किया।
आरोपियों ने पुलिस को बताया कि राजकुमार की दबंगई और मारपीट से तंग आकर वे एकजुट हुए। राजकुमार के दम पर उनके भतीजे नीरज, शक्ति, सुनील और अन्य दबंगों ने खुलेआम लोगों को डराया-धमकाया। अधिकारियों ने बताया कि प्रकाश में आए एक नाबालिक समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य लोगों की भूमिका की जांच जारी है।
विज्ञापन
5 of 6
भाजपा नेता की हत्या
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साजिशकर्ताओं ने हत्या की एवज में ली थी परिवार की जिम्मेदारी
पुलिस के पास मौजूद ऑडियो में लालजी यादव, राज को कहते हुए सुनाई दे रहा है कि वह राजकुमार को रास्ते से हटा दे। इसकी एवज में रुपये-पैसे से लेकर उसके घर की सारी जिम्मेदारी उठाई जाएगी। इसके बाद राज ने हामी भरी। दरअसल, राज नीरज से प्रताड़ित था।
रुपये की दिक्कत होने के साथ ही उसने बाइक भी लोन पर ली थी, जिसकी किस्त वह समय पर चुका नहीं पा रहा था। बीते 21 फरवरी को राजकुमार के भतीजे नीरज ने राज के भाई को पीटा था। जब उसकी मां शिकायत लेकर नीरज के घर पहुंची, तो उनके साथ भी गाली-गलौज की गई।
प्रेस वार्ता के दौरान मृतक राजकुमार चौहान के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस घटना से वह काफी खुन्नस में था। इसके बाद उसने लालजी को कॉल कर बताया कि अब पानी सिर के ऊपर चढ़ गया है। इसके जवाब में लालजी ने कहा-जो करना है कर दो, मैं सब संभाल लूंगा। इसके साथ ही लालजी ने रुपये देने की भी बात कही थी।