फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एक साल से रच रहे थे साजिश...दुश्मनों ने हाथ मिला की प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, छह और गिरफ्तार

Sun, 22 Mar 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर

सार

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार छह आरोपियों में चार एक ही परिवार के पिता और उसके तीन बेटे हैं। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश इन्हीं के घर पर बैठकर रची गई थी। इससे पहले इस मामले में राज चौहान उर्फ निरहू और विपिन यादव को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों आरोपियों वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
1 of 8
गिरफ्तार पांच हत्यारोपी एक नाबालिग आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
चिलुआताल क्षेत्र के बरगदवा निवासी प्रॉपर्टी डीलर राजकुमार चौहान की हत्या करीब एक साल से रची जा रही साजिश का नतीजा थी। पुलिस के मुताबिक, राजकुमार और उनके भतीजे के दुश्मनों ने आपस में हाथ मिलाकर वारदात को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

2 of 8
मृतक राजकुमार चौराह और सीसीटीवी में कैद दोनों हत्यारोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस ने मुख्य आरोपी राज चौहान की मोबाइल रिकॉर्डिंग खंगाली तो साजिश की परतें खुलती गईं। शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग समेत छह और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

3 of 8
भाजपा नेता राजकुमार चौहान की हत्या( फाइल फोटो) और गिरफ्तार दोनों आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गिरफ्तार आरोपियों में गांव के ही दीपक गौड़, लालजी यादव उर्फ गट्टू, शेषनाथ यादव, उसके बेटे अंकित यादव और देवव्रत यादव व एक नाबालिग बेटा शामिल हैं। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साक्ष्य छिपाने में प्रयुक्त टीपर वाहन और एक मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

4 of 8
रोती बिलखती पत्नी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसपी नार्थ ज्ञानेंद्र ने बताया कि मुख्य आरोपी राज चौहान के मोबाइल से मिली कॉल रिकॉर्डिंग इस केस की सबसे अहम कड़ी साबित हुई। इस रिकॉर्डिंग से साजिशकर्ताओं तक पहुंचना संभव हो सका और हत्याकांड की परतें खुलती चली गईं।
विज्ञापन

5 of 8
प्रेस वार्ता के दौरान मृतक राजकुमार चौहान के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार छह आरोपियों में चार एक ही परिवार के पिता और उसके तीन बेटे हैं। जांच में सामने आया कि हत्या की साजिश इन्हीं के घर पर बैठकर रची गई थी। इससे पहले इस मामले में राज चौहान उर्फ निरहू और विपिन यादव को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के मुताबिक, इन दोनों आरोपियों वारदात को अंजाम देने में इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन

6 of 8
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नामजद आरोपियों में मिली दो की भूमिका, पार्षद की जांच जारी
राजकुमार की पत्नी सुशीला देवी ने आठ आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें दीपक गौड़, पार्षद धर्मदेव चौहान, लालजी यादव उर्फ गट्टू, धरमपाल चौहान, अमरसिंह चौधरी, मोनू पांडेय, सत्येंद्र चौधरी टिल्लू और अभय पांडेय शामिल हैं।
विज्ञापन

7 of 8
मृतक राजकुमार चौहान का आवास - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जांच में अब तक दीपक गौड़ और लालजी यादव की भूमिका मुख्य साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है। पुलिस के अनुसार, दीपक की मुख्य आरोपी राज चौहान से लगातार बातचीत हो रही थी। राज के मोबाइल रिकॉर्डिंग ने पूरी साजिश को उजागर कर दिया है। पार्षद की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

8 of 8
रोते बिलखते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की जांच जारी है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई और मास्टरमाइंड तो नहीं है। मामले में पार्षद धर्मदेव चौहान की भूमिका की भी जांच जारी है और अभी उन्हें क्लीनचिट नहीं दी गई है: ज्ञानेंद्र कुमार, एसपी नार्थ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें