गोरखपुर जनपद में बहने वाली सभी नदियां नेपाल की पहाड़ी से निकलकर मैदानी इलाकों में आती हैं। इधर काफी दिनों से न तो नेपाल की पहाड़ी पर बारिश हुई न ही मैदानी इलाके में कोई खास बारिश हुई। फिर भी यहां बहने वाली सभी नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
घाघरा नदी बरहज में खतरे के निशान से थोड़ा नीचे रह गई है। अन्य नदियों का जलस्तर भी बढ़ रहा है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है दूसरे राज्यों में हुई भारी बारिश का पानी नदियों के माध्यम से पूर्वांचल में पहुंच रहा है।
सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता दिनेश सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व ही विभाग की तरफ से लोगों का सतर्क कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि राजस्थान एवं मध्य प्रदेश में भारी बारिश की वजह से चंबल नदी से 25 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।