गोरखपुर में दो दिन से सूरज की तपन से सोमवार रात को राहत मिली। दिनभर आसमान में बादल छाए रहे पर उमस भरी गर्मी के कारण लोग पसीने से तरबतर होते रहे। सोमवार को दिन में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं रात होते-होते जमकर बारिश हो गई। यह बारिश मंगलवार सुबह तक जारी है। शहर के दर्जनों मोहल्लों में पानी भर गया है। मौसम विज्ञान विभाग ने अभी तीन दिन ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान जताया है।
बता दें कि शनिवार और रविवार को तीखी धूप के चलते लोग गर्मी से परेशान रहे। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने से सूरज की तपन से तो लोगों को राहत मिली, लेकिन उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। बादलों के कारण वातावरण उमस भरा रहा। चिपचिपाती गर्मी में लोग पसीने से तरबतर होते रहे।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में मिनी सचिवालय अभी सपना, एक साल बीत गए टेंडर ही नहीं हो पाया