दूसरा केस भटवलिया तमकुहीराज जनपद कुशीनगर हाल मुकाम रुद्रापुर कुसम्ही निवासी मेनका देवी पत्नी सुभाष कुमार सिंह ने दर्ज कराया है। उनका आरोप है कि जमीन दिलाने के नाम पर 6 लाख रुपये हड़प लिए गए। मेनका देवी का कहना है कि वह कमलेश की दिखाई जमीन पर मकान बनवाकर रह रही हैं, लेकिन असल भूस्वामी अरुण कुमार शर्मा पुत्र बृजभूषण से जमीन रजिस्ट्री नहीं होने से आशंका बनी रहती है। क्योंकि, कमलेश ने साथी मनोज संग मिलकर जिस जमीन की रजिस्ट्री की है, वह दूसरे के नाम है।
इसे भी पढ़ें: सोने का सिक्का देकर झांसे में लिया फिर ठग लिए 12 लाख, दो लोगों ने किया था बिचौलिए का काम
इससे पहले कुशीनगर के अमवा बुजुर्ग निवासी सीमा गुप्ता पत्नी जसवंत ने 8.50 लाख लेकर दूसरे की जमीन बैनामा करने का आरोप लगाया था। तो वही गोपालगंज बिहार के फुलवरिया निवासी संजय कुमार ने भी 18 लाख लेकर दूसरे की जमीन बैनामा करने का आरोप लगाया था। इन मामलों में रविवार को कमलेश के खिलाफ दो केस दर्ज हुए थे।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नाई ने कहा कि भू-माफिया कमलेश ने कई लोगों से ठगी की है। जो भी पीड़ित, पुलिस के पास आ रहा है, उसका केस दर्ज किया जा रहा है। पुलिस लगातार उसके खिलाफ क्षेत्र में एलाउंस भी करा रही है, ताकि पीड़ित सामने आएं और आरोपी पर सख्त कार्रवाई की जा सके। आरोपी पर जल्द गैंगस्टर की कार्रवाई कर उसकी संपत्ति जब्त की जाएगी।
इसे भी पढ़ें: CM योगी ने सुनी फरियाद, बोले- जरूरतमंदों तक पहुंचाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ
जमीन के नाम पर जालसाजी करने वालों पर केस दर्ज
कोतवाली थाना क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी निवासी अरमान से गीडा थाना क्षेत्र के भिलौरा निवासी अमित यादव व रंजीत ने जमीन के नाम पर छह लाख रुपये की ठगी की। कोर्ट के आदेश पर गीडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित का कहना है कि भिलौरा में जमीन के नाम पर रुपये लिए गए। अगस्त 2023 में एक लाख रुपये देकर बैनामा करने के लिए कहने पर दोनों आनाकानी करने लगे। शक होने पर रजिस्ट्री कार्यालय से पता करने पर ज्ञात हुआ कि वह जमीन पहले ही किसी शीला नाम की महिला को बेच दी गई है। कूटरचित दस्तावेज तैयार कर धोखा दिया गया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।