फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे में रोजगार का सुनहरा अवसर, ऐसे कर सकते हैं आवेदन

Sat, 29 Aug 2020 08:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • एनईआर वाराणसी मंडल ने निविदा निकाल मांगे आवेदन
  • तीन साल का होगा करार, प्रति टिकट मिलेगा कमीशन
विज्ञापन
टिकट बुकिंग काउंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे में युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर है। वाराणसी मंडल के 43 रेलवे स्टेशनों पर टिकट बेचने के लिए स्टेशन टिकट बुकिंग एजेंट (एसटीबीए) रखे जाएंगे। इसमें प्रत्येक टिकट पर उन्हें कमीशन मिलेगा, लेकिन शर्त यह है कि जिस स्टेशन पर वह रखे जाएंगे, आवेदक उस जिले का निवासी होना चाहिए।

विज्ञापन


छोटे रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के परिचालन से लेकर टिकट बेचने की जिम्मेदारी भी स्टेशन मास्टर की होती है। ट्रेनों के गुजरने के दौरान कभी-कभी व्यवस्था में गड़बड़ हो जाती है। स्टेशन मास्टर ट्रेन का सिग्नल देने और एनाउसमेंट कराने चले जाते हैं और काउंटर पर लोग हंगामा करने लगते हैं।

रेल प्रशासन ने ट्रेनों के बेहतर परिचालन को देखते हुए छोटे रेलवे स्टेशनों पर टिकट एजेंट रखने का निर्णय लिया है। एजेंट का टिकट बिक्री के हिसाब से स्लैब के अनुसार कमीशन दिया जाएगा। टिकट की बिक्री ज्यादा होगी तो कमीशन का प्रतिशत भी बढ़ जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन साल का होगा करार

पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में एसटीबीए के लिए टेंडर निकाला गया है। 29 सितंबर तक टेंडर डाला जा सकता है। 1180 रुपये में टेंडर फार्म है और दो हजार रुपये सिक्योरिटी के तौर पर आवेदक को जमा करना होगा। आवेदक www.ner.indianrailay.gov.in पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

गोरखपुर मंडल के चिंहित स्टेशन
पनियहवा, सरदारनगर, कुसम्ही, उन्नौला, तमकुहीरोड, दुदही, नूनखार, कठकुईयां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें