फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक विमलेश पासवान उनकी पत्नी और बेटी समेत 162 मिले कोरोना पॉजिटिव, तीन संक्रमितों की मौत

Fri, 28 Aug 2020 09:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। 24 घंटे में कोरोना के 162 नए मरीज मिले हैं। तीन मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमितों में बांसगांव के विधायक डॉ विमलेश पासवान, उनकी पत्नी डॉ मोहिता मेरी और बेटी गार्गी समेत बीआरडी मेडिकल कॉलेज और बड़हलगंज सीएचसी के एक-एक डॉक्टर, रेलवे अस्पताल के नौ कर्मी शामिल हैं। इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आकड़ा आठ हजार के पार 8434 पहुंच गया है। इनमें 5715 मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि एक्टिव मरीज 2729 हैं। वहीं, संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बांसगांव विधायक डॉ विमलेश पासवान ने कोरोना के प्रारंभिक लक्षण महसूस होने पर अपनी, पत्नी डॉ मोहिता मोरी, बेटी गार्गी और अपने सहयोगी की कोरोना जांच कराई थी। शुक्रवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। परिवार के साथ लखनऊ स्थित आवास पर होम आइसोलेट हो गए हैं।

इसकी पुष्टि उन्होंने स्वयं करते हुए सोशल मीडिया पर अपील करते हुए कहा भी है कि जो भी 15 दिनों के अंदर संपर्क में आया हो, गाइड लाइन के अनुसार अपनी जांच करा लें। वहीं, बीआरडी में डॉक्टरों के संक्रमित होने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। शनिवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर और सीएचसी बड़हलगंज के एक डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन


इनके अलावा रेलवे अस्पताल में भी संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रेलवे अस्पताल के नौ लोग और पॉजिटिव पाए गए हैं। बीआरडी के तीन कर्मी भी संक्रमित मिले हैं। इनके फातिमा हॉस्पिटल का एक कर्मी, सूर्य बिहार कॉलोनी सूरजकुंड में एक ही परिवार के तीन लोग, सोहनाग में एक ही परिवार के दो लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमितों के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र में मिले सर्वाधिक 19 मरीज

शहर की बात करें तो 58 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में शुक्रवार को सबसे अधिक 19 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गोरखनाथ एक, तिवारीपुर चार, शाहपुर 18, रामगढ़ताल चार, गुलहरिया में नौ मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 77 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव में सात, बड़हलगंज चार, बेलघाट पांच, कैंपियरगंज दो, चरगांवा आठ, गोला, भटहट छह, गोला दो, जंगल कौड़िया दो, कौड़ीराम छह, खजनी एक, खोराबार आठ, पाली आठ पिपरौली दो, सहजनवां दो, सरदानगर में 14 मरीज मिले हैं।

तीन संक्रमितों की मौत
जिले में संक्रमितों से मौत का आकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को तीन संक्रमितों की मौत हुई है। इनमें दो मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में और एक मौत शहर के एक निजी अस्पताल में हुई है। रूस्तमपुर की रहने वाली 78 बुजुर्ग महिला बीआरडी में भर्ती थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई।

महराजगंज के 44 वर्षीय की मौत भी बीआरडी में हुई है। वहीं बगहा बाबा मंदिर के निकट रहने वाले 51 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत शहर के निजी अस्पताल में हुई है। बताया जाता है कि वह बैंकाक रहते थे। लॉकडाउन से पूर्व आए थे। इसके बाद से यही अपने घर रूक गए थे। इस बीच वह पॉजिटिव हो गए। इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक तीनों मरीजों को शुुगर सहित अन्य बीमारियां थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें