फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेलवे ने 12 ट्रेनों के बढ़ाए फेरे, रास्ता बदलकर चलाई जाएंगी आठ ट्रेनें

Fri, 25 Jun 2021 08:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।

सार

ट्रेनों की रैक संरचना, समय एवं मार्ग पूर्ववत रहेंगे। इनमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।
 
विज्ञापन
भारतीय रेल। - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 12 ट्रेनों के संचलन अवधि का विस्तार किया है। इन ट्रेनों की रैक संरचना, समय एवं मार्ग पूर्ववत रहेंगे। इनमें सभी कोच आरक्षित श्रेणी के होंगे तथा इसमें यात्रा करने वाले यात्रियों को कोविड-19 के मानकों का पालन करना होगा।

विज्ञापन


इन ट्रेनों के संचलन को मिला विस्तार

  • 02521 बरौनी-एर्नाकुलम साप्ताहिक स्पेशल 30 अगस्त तक।
  • 02522 एर्नाकुलम-बरौनी विशेष गाड़ी 03 सितंबर तक।
  • 05269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद 26 अगस्त तक।
  • 05270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर 28 अगस्त तक।
  • 05251 दरभंगा-जलंधर सिटी 28 अगस्त तक।
  • 02552 जलंधर सिटी-दरभंगा 29 अगस्त तक।  
  • 05531 सहरसा-अमृतसर 29 अगस्त तक।
  • 05532 अमृतसर-सहरसा 30 अगस्त तक।  
  • 05211 दरभंगा-अमृतसर 30 अगस्त तक।
  • 05212 अमृतसर-दरभंगा 01 सितंबर तक।
  • 05529 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस 25 अगस्त तक।
  • 05530 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा 26 अगस्त तक।  
     
विज्ञापन

रास्ता बदलकर चलाई जाएंगी आठ ट्रेनें

पूर्वी सीमांत रेलवे के बेटगाडा स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग कार्य किए जाने के चलते रेल प्रशासन ने आठ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।

इन ट्रेनों का किया गया मार्ग परिवर्तन
  • 28 जून को 05910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग रानीनगर जलपाई गुड़ी-वाई लेग कनेक्शन केबिन-माताभंगा-न्यू कूचबिहार के रास्ते चलाई जाएगी। ट्रेन का मैनागुड़ी रोड एवं माताभंगा स्टेशनों पर दो मिनट का ठहराव होगा।
  • 26, 28 एवं 30 जून को 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग रानीनगर जलपाई गुड़ी-वाई लेग कनेक्शन केबिन-माताभंगा-न्यू कूचबिहार के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 27 जून को 02506 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल रानीनगर जलपाईगुड़ी-वाई लेग कनेक्शन केबिन-माताभंगा-न्यू कूचबिहार के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 29 जून को 02504 नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ स्पेशल परिवर्तित मार्ग सिलीगुड़ी-अलीपुर द्वार-अमता के रास्ते चलाई जाएगी। अलीपुर द्वार स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव भी होगा।  
  • 26, 27 एवं 30 जून को 02503 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली स्पेशल न्यू कूच विहार-माताभंगा- वाई लेग कनेक्शन केबिन-रानीनगर जलपाई गुड़ी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 28 जून को 02505 डिब्रूगढ़-नई दिल्ली न्यू कूच विहार-माताभंगा-रानीनगर जलपाई गुड़ी के रास्ते चलाई जाएगी।
  • 30 जून को 05653 गुवाहाटी-जम्मूतवी स्पेशल न्यूकूच विहार-माताभंगा- रानीनगर जलपाई गुड़ी के रास्ते चलाई जाएगी। मैनागुड़ी रोड स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव होगा।
  • 30 जून को 05909 डिब्रूगढ़-लालगढ़ न्यू कूच विहार-माताभंगा-रानीनगर जलपाई गुड़ी के रास्ते चलाई जाएगी। मैनागुड़ी रोड स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जाएगा।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें