फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस खास एप से जनरल टिकटों की बुकिंग को बढ़ावा दे रहा है रेलवे, जानिए कैसे मिलेगा बोनस का लाभ

Sun, 04 Oct 2020 04:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड ने मोबाइल यूटीएस एप से क्यूआर कोड स्कैन कर पेपरलेस जनरल टिकट बुक करने पर मिलने वाले ऑफर को और बढ़ा दिया है। बता दें कि आर वॉलेट पेमेंट एप (ऑनलाइन बटुआ) से किराए के भुगतान पर यात्री को 24 अगस्त 2021 तक पांच फीसद का बोनस मिलेगा। जबकि दूसरे पेमेंट एप या अन्य बैंकिंग नेटवर्क से किराए का भुगतान करने पर बोनस का लाभ नहीं मिलेगा।

विज्ञापन


यह सुविधा अगस्त 2020 तक ही मिलनी थी। मोबाइल यूटीएस एप से स्टेशनों पर भी जनरल टिकट बुक कर सकते हैं। इसके लिए स्टेशन पर काउंटरों व प्रमुख स्थलों पर क्यूआर कोड चस्पा किए जाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने इसकी तैयारी पहले ही पूरी कर ली है।

बता दें कि कोरोना काल में बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए रेलवे अभी से मोबाइल यूटीएस एप से जनरल टिकटों की बुकिंग को बढ़ावा दे रहा है। ताकि, काउंटर खुलने के बाद लोगों को लाइन न लगानी पड़े। सामान्य दिनों में सिर्फ गोरखपुर जंक्शन से ही रोजाना औसत 35 हजार जनरल टिकट बुक होते हैं। जबकि, 70 फीसद आरक्षित टिकट इंटरनेट से बुक होती है।
विज्ञापन


सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए स्कैन क्यूआर कोड चस्पा किए जाएंगे। जल्द ही सभी स्टेशनों पर यह सुविधा उपलब्ध करा दी जाएगी। मोबाइल यूटीएस एप से यात्री स्टेशन पर ही टिकट बुक कर सकते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें