रेलवे स्टेशन के जनरल क्लास गेट के सामने बने अपूर्वा रेस्टोरेंट कॉफी हाउस का इडली और डोसा बहुत मशहूर था। लोग दूर-दूर से सिर्फ इसका जायका लेने आते थे। गोरखपुर के प्रबुद्ध, राजनीतिक और शिक्षाविदों के संवाद के लिए यह कॉफी हाउस सबसे मुफीद जगह थी। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर, मधुकर दीघे, माधव राव सिंधिया, बलराम जाखड़ जैसे दिग्गज नेता काफी के साथ ही डोसा और इडली का स्वाद ले चुके हैं।
1921 से 1948 तक की ईटें
काफी हाउस से जो ईटें निकल रही हैं वह 1921 से लेकर 1940 तक की हैं। जो ईटें निकल रही हैं उन सभी में सन और रेलवे का नाम अंकित है। उस दौरान कंपनी रेलवे हुआ करती थीं।
- साल रेलवे का नाम
- 1921 बीएनडब्ल्यूआर बंगाल एण्ड नार्थ वेस्टर्न रेलवे
- 1929 बीएनडब्ल्यूआर बंगाल एण्ड नार्थ वेस्टर्न रेलवे
- 1930 बीएनडब्ल्यूआर बंगाल एण्ड नार्थ वेस्टर्न रेलवे
- 1947 आरएनएस
- 1948 ओटीआर अवध एंड तिरहुत रेलवे