फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलकर्मी की मौत मामला: पत्नी के बगल में सोए पति की गला रेतकर हुई हत्या, वह बोली- उसे नहीं पता कैसे हो गया

Fri, 26 May 2023 05:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

गोरखपुर के दिग्विजय नगर में रेलवे कर्मचारी अफरोज अंसारी अपनी पत्नी के संग ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे। ऊपरी मंजिल पर किरायेदार रहते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर में रेलवे कर्मी की हत्या - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखपुर जिले में गोरखनाथ थाना क्षेत्र के दिग्विजयनगर में बुधवार रात दो बजे के करीब रेलकर्मी अफरोज (50) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि 25 साल की पत्नी शादिया ने प्रेमी और किराएदारों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने रेलकर्मी के भाई जावेद की तहरीर पर पत्नी शादिया, किराएदार अरसद, अभिषेक चौधरी व अन्य दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


आरोपी, घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस, पत्नी समेत दस किराएदारों को हिरासत में लेकर मामले की जांच कर रही है। उधर, हत्या की सूचना पर भाई जब कमरे में पहुंचा तो रेलकर्मी की लाश के बगल में ही उसकी पत्नी सोई मिली। उसने घटना के बारे में कुछ भी जानकारी होने से इन्कार किया है।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर रेलकर्मी की हत्या: आधी उम्र की महिला की खातिर कर्ज लेकर बनाया था आलीशान मकान, उसी में मिला शव
विज्ञापन



 

विज्ञापन

पत्नी बोली- मैं बगल में सोई थी, कब क्या हुआ, मालूम नहीं
जावेद अंसारी ने बताया कि, जब पुलिस पहुंची तो शादिया उसी कमरे में थी। शादिया ने पुलिस को बताया कि पति की हत्या कब और कैसे हुई, उसे पता नहीं चला। रात करीब 1.30 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने पति की लाश देखी। उसने हत्या करते समय किसी को नहीं देखा।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने कहा कि परिजनों ने पत्नी, उसके प्रेमी और किराएदारों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस तहरीर के आधार पर नामजद व अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पत्नी व अन्य को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम व अन्य साक्ष्यों की मदद से घटना का जल्द पर्दाफाश कर लिया जाएगा।


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें