रेलकर्मियों के समयबद्ध तबादले पर अब 30 सितंबर तक रोक लगा दी गई है। कोरोना संक्रमण के चलते पूर्व में 30 जून तक तबादले पर रोक लगाई गई थी। रेलवे बोर्ड के इस फैसले हजारों रेलकर्मियों को राहत मिली है।
रेलवे बोर्ड के ज्वाइंट डायरेक्टर एस्टिब्लेसमेंट (एन) डी जोसेफ ने 22 जून को इस संबंध में सभी महाप्रबंधक को आदेश जारी किया है। दरअसल, नेशनल फेडरेशन ऑफ रेलवे मेन (एनएफआईआर) और आल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) पिछले कुछ समय से तबादले पर रोक की अवधि को बढ़ाने की रेलवे बोर्ड से मांग कर रहा था।
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री विनोद राय ने कहा, अगर तीसरी लहर का प्रकोप बढ़ा तो आगे भी तबादले की अवधि को बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन ने 31 मार्च 2022 तक तबादला आदेश स्थगित करने की मांग की थी।