फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-सिकंदराबाद व बापूधाम चलाने की हरी झंडी, जानिए कब हो रही है इसकी रवानगी

Fri, 02 Oct 2020 12:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस और बापूधाम एक्सप्रेस को चलाने की हरी झंडी दे दी है। गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के रूप में चलेगी।
विज्ञापन


ट्रेन छह अक्तूबर से पूर्व निर्धारित समय और ठहराव के आधार पर ही चलाई जाएगी। इस स्पेशल ट्रेन में भी सिर्फ आरक्षित टिकट पर ही यात्रा की अनुमति होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी नियम लागू होंगे। इसके अलावा  बापूधाम एक्सप्रेस को गांधी जयंती के अवसर पर सिर्फ एक फेरे में चलाने का निर्णय लिया गया है।

छह से रवाना होगी गोरखपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस
02589 गोरखपुर-सिकन्दराबाद सुपरफास्ट स्पेशल 6 अक्तूबर से प्रत्येक मंगलवार को सुबह 6.35 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन बस्ती, गोंडा, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, झांसी, भोपाल, इटारसी के रास्ते दूसरे दिन दोपहर बाद 3.00 बजे सिकंदराबाद पहुंचेगी।- 02590 सिकन्दराबाद-गोरखपुर स्पेशल 11 अक्तूबर से प्रत्येक रविवार को सुबह 7.20 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन रामगुंडम, कागजनगर, सेवाग्राम, नागपुर, इटारसी, भोपाल, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग और गोंडा के रास्ते दूसरे दिन दोपहर बाद 3.05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


आज से चलेगी बापूधाम स्पेशल एक्सप्रेस
05219 मोतिहारी-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस आज रात 9.10 बजे से रवाना होगी। यह ट्रेन नरकटियागंज, कप्तानगंज होते हुए रात 2.40 बजे गोरखपुर से छूटेगी। बस्ती, गोंडा, सीतापुर, मुरादाबाद और गाजियाबाद के रास्ते दूसरे दिन शाम को 6.18 बजे दिल्ली पहुंचेगी।- 05220 दिल्ली- मोतिहारी स्पेशल एक्सप्रेस 4 अक्टूबर को रात 11.45 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन गाजियाबाद, मुरादाबाद, सीतापुर, गोंडा, बस्ती होते हुए दूसरे दिन दोपहर बाद 2.30 बजे गोरखपुर से छूटेगी। कप्तानगंज और नरकटियागंज होकर रात 8.00 बजे मोतिहारी पहुंचेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें