फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: होली में तीन स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, दो दिल्ली के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए तीन होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल, पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल और गोमतीनगर-मालतीपाटपुर के बीच चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 11 मार्च को सहरसा से रात 8:00 बजे चलेगी। दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 09:50 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल देर रात 01:05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा होली स्पेशल 10 एवं 17 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 05:15 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से शाम 7:40 बजे छूटकर दूसरे दिन सहरसा से सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी।

05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 06 से 15 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से शाम 4:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 09:50 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल देर रात 01:05 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट होली स्पेशल 08 से 16 मार्च तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 05:15 बजे चलकर गोरखपुर से शाम 7:40 बजे छूटकर दूसरे दिन पूर्णिया कोर्ट दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी।


05064 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर साप्ताहिक होली स्पेशल 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गोमतीनगर से शाम 6:55 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 12:15 बजे छूटकर मालतीपाटपुर देर रात 03:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05063 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर साप्ताहिक होली स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से अपराह्न 3:00 बजे छूटकर गोमतीनगर रात 8:00 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें