रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों की कोच संरचना में परिवर्तन किया है। एनईआर के सीपीआरओ के मुताबिक 05048 गोरखपुर-कोलकाता विशेष गाड़ी में 12 फरवरी से, 05050 गोरखपुर-कोलकाता विशेष गाड़ी में 13 फरवरी से, 05052 गोरखपुर-कोलकाता विशेष गाड़ी में 18 फरवरी से तथा 05047 कोलकाता-गोरखपुर विशेष गाड़ी में 13 फरवरी से, 05049 कोलकाता-गोरखपुर विशेष गाड़ी में 14 फरवरी से तथा 05051 कोलकाता-गोरखपुर विशेष गाड़ी में 19 फरवरी से एसएलआर के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।
इसी प्रकार 05009/05010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर विशेष गाड़ी में 10 फरवरी से तथा मैलानी से तथा 11 फरवरी से गोरखपुर से एसएलआर के 02, साधारण द्वितीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 10, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 01, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।