फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल बजट: गोरखपुर में दो रेलवे लाइनों के लिए मिले 126 करोड़, एनईआर के हिस्से में 2600 करोड़

Thu, 06 Feb 2020 11:01 AM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
रेल बजट 2020-21 में पूर्वोत्तर रेलवे के हिस्से में करीब 2600 करोड़ रुपये आया है। इस बार सबसे ज्यादा जोर ट्रैक के दोहरीकरण पर दिया गया है। 12 दोहरी लाइन बिछाने के लिए 1400 करोड़ रुपये मिले हैं। इससे डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी रनिंग लाइन व गोरखपुर-नकहा जंगल डबलिंग की राह आसान हुई है।
विज्ञापन


गोरखपुर में इन दोनों लाइनों के लिए 126 करोड़ रुपये मिले हैं। इनके बिछने से गोरखपुर जंक्शन पर ट्रेनों के संचालन में आसानी होगी। डोमिनगढ़-कुसम्ही तीसरी लाइन को लेकर पहले से कार्य चल रहा है। इस बजट से कार्य को पूरा करने में आसानी होगी। प्रस्ताव के मुताबिक, इन लाइनों पर दो पुल भी बनने हैं। वहीं गोरखपुर-नकहा जंगल डबलिंग होने से ट्रेनों को चलाने में काफी सहूलियत होगी। खासकर पैसेंजर ट्रेनें समय से चलने लगेंगी। अभी सिंगल लाइन होने से घंटों ट्रेनों को रोक दिया जाता है और इसे लेकर आए दिन हंगामा होता है।

विकास कार्यों को तवज्जो

पूर्वोत्तर रेलवे के बजट को देखें तो इस बार विकास कार्र्यों को ज्यादा तवज्जो दिया गया है। वित्तीय वर्ष 2019-20 में आमान परिवर्तन के लिए 155.10 करोड़, नई रेल लाइन के लिए 226.30 करोड़, संरक्षा कार्य के लिए 170.30 करोड़ और यातायात सुविधाओं के लिए 49.27 करोड़ रुपये मिले थे जबकि इस बार इन सभी योजनाओं के लिए ज्यादा बजट मिले हैं। वहीं नई रेल लाइन में 51 किलोमीटर लंबी ताड़ीघाट-गाजीपुर-मऊ के लिए 240 करोड़ रुपये मिले हैं।


एनईआर की बड़ी परियोजनाएं    (करोड़ में)  
कार्य विवरण                            बजट        
आमान परिवर्तन                          220       
दोहरी लाइन                             1400       
नई लाइन निर्माण                         240        
संरक्षा कार्य (आरओबी, अंडर ब्रिज)   235.72     
रेलपथ नवीनीकरण                      250          
यातायात सुविधा                        91.32        
यात्री सुविधाएं                           119
कर्मचारी कल्याण                       26.48

आमान परिवर्तन कार्य

1. लखनऊ-पीलीभीत वाया सीतापुर एवं लखीमपुर  (262.8 किमी.)    -  100 करोड़
2. इन्दारा-दोहरीघाट(34.4 किमी.)    -  100 करोड़
3. पीलीभीत-शाहजहांपुर (84.1 किमी.)    -  20 करोड़

दोहरीकरण कार्य
रूट                         दूरी                                        बजट              
1. औड़िहार-मंडुवाडीह (अंशत: 38.8 किमी.)        01 करोड़
2. छपरा-बलिया (65 किमी.)    124 करोड़
3. गाजीपुर सिटी-औड़िहार (40 किमी.)                43 करोड़
4. बलिया-गाजीपुर सिटी (65.1 किमी.)        125 करोड़
5. रोजा-सीतापुर कैंट-बुढ़वल (180.8 किमी.)        460 करोड़
6. वाराणसी-माधोसिंह-इलाहाबाद (120.2 किमी.)     150 करोड़
7. फेफना-इन्दारा, मऊ-शाहगंज (150.28 किमी.)    50 करोड़
8. डोमिनगढ़-गोरखपुर-छावनी-कुसुम्ही तीसरी रनिंग लाइन      126 करोड़
एवं गोरखपुर-नकहा जंगल दूसरी रनिंग लाइन (21.15 किमी.)
9. भटनी-औड़िहार (विद्युतीकरण सहित) 125 किमी.    50 करोड़
10. बुढ़वल-गोंडा तीसरी लाइन (61.7 किमी.)        120 करोड़
11. औड़िहार-जौनपुर (60 किमी.)        50 करोड़
12. मल्हौर-डालीगंज (विद्युतीकरण सहित) 12.6 किमी    101 करोड़
विज्ञापन

नई लाइन निर्माण

1. ताड़ीघाट-गाजीपुर-मऊ (51 किमी.)   -  240 करोड़

नई रेल लाइन को लगा झटका
बहराइच-श्रावस्ती-बलरामपुर, सहजनवां-दोहरीघाट और आनंदनगर-घुघली नई लाइन बिछाने की उम्मीद को झटका लगा है। इन लाइनों का सर्वे हो चुका है और डीपीआर भी तैयार है। इस बजट में उम्मीद थी कि जमीन अधिग्रहण और मुआवजा आदि के लिए बजट मिलेगा।  

तीन रेल लाइनों का होगा आमान परिवर्तन
रेल बजट में पूर्वोत्तर रेलवे की तीन रेल लाइनों पर आमान परिवर्तन के लिए 220 करोड़ रुपये का बजट मिला है। इस बजट से लखनऊ-पीलीभीत-सीतपुर-लखीमपुर, इंदारा-दोहरीघाट और पीलीभीत-शाहजहांपुर की छोटी लाइन को बड़ी लाइन में बदला जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें