फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल-बस सेवा ठप, भटकते रहे यात्री, बस स्टेशन परिसर में यात्रियों की जमी रही भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
रेल-बस सेवा ठप, भटकते रहे यात्री, बस स्टेशन परिसर में यात्रियों की जमी रही भीड़
विज्ञापन

देवरिया। उग्र प्रदर्शन के कारण परिवहन सेवाओं पर गहरा असर पड़ा। करीब दो घंटे तक बस स्टेशन से एक भी बस सवारी लेकर रवाना नहीं हुई। जबकि रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन के कारण ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा। कई ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को निराश होकर लौटना पड़ा। काउंटर पर टिकट वापस करने वालों की लाइन लगी रही।
विज्ञापन

सुबह करीब नौ बजे से रेलवे सेवा बाधित रही। 10 बजेे प्रदर्शनकारी ट्रैक जाम कर दिए। इसके चलते ट्रेनों का आवागमन बंद हो गया। जो ट्रेनें जहां थीं, नजदीक के छोटे स्टेशनों पर खड़ी कर दी गईं। जबकि गोरखपुर-छपरा सवारी गाड़ी सहित तीन ट्रेनों को रेल प्रशासन ने निरस्त कर दिया था। स्टेशन पर मौजूद यात्री भीड़ देखकर सहम गए और हटने लगे। बिहार और अन्य प्रदेशों में आंदोलन तेज होने के कारण निरस्त हुई ट्रेनों में जिन यात्रियों ने आरक्षण करा रखा था। वह टिकट वापसी के लिए खिड़की पर पहुंच गए। वह टिकट वापस कर घर लौट गए। इसी तरह सिविल लाइन रोड पर हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों का आक्रोश भांप कर परिवहन निगम के जिम्मेदार अधिकारी बसों को गोरखपुर, सलेमपुर, बरहज, भाटपाररानी, रुद्रपुर, दोहरीघाट जाने से मना कर दिए। करीब दो घंटे तक परिवहन निगम की बस सेवाओं को रोक दिया गया। यात्री बसों के इंतजार में इधर-उधर भटकते रहे। कई बसों में यह भी देखने को मिला कि यात्री चिलचिलाती धूप में अपनी सीट पर बैठकर रवाना होने का इंतजार कर रहे थे। वरिष्ठ केंद्र प्रभारी राकेश पति त्रिपाठी ने बताया कि आंदोलन को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टिकोण से बसों का संचालन दोपहर में बंद कर दिया गया था। क्योंकि एक बस को आंदोलनकारी क्षतिग्रस्त कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें