वैशाली एक्सप्रेस (सिर्फ दिल्ली जाने वाली), सप्तक्रांति एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस।
वेटिंग हॉल खुलेगा, बाहर टेंट भी रहेगा
एनईआर के सीपीआरओ के मुताबिक ट्रेनों के विलंब होने की दशा में यात्रियों को बैठने के लिए वेटिंग हॉल खोला जाएगा। इसी तरह एसी लाउंज वाले गेट के पास टेंट लगाया जाएगा। जहां यात्री ट्रेन का इंतजार कर सकते हैं। लेकिन सभी को सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करना होगा।
ट्रेनों का लोकेशन जानने के लिए यात्रियों को परेशान न होना पड़े इसका भी इंतजाम रेल प्रशासन ने किया है। एसी लाउंज, फर्स्ट क्लास गेट पर लगे तीन बड़े डिस्प्ले से ट्रेनों से संबंधित सूचनाएं पल-पल अपडेट की जाएंगी। इसके अलावा एनाउंस सिस्टम से भी ट्रेन के लोकेशन और किस प्लेटफॉर्म पर आएगी, इसकी जानकारी दी जाएगी।
कल से इन ट्रेनों का होगा संचालन
गोरखपुर जंक्शन से एक जून से चलने वाली ट्रेनों में गोरखधाम एक्सप्रेस, कुशीनगर एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, एलटीटी सुपरफास्ट और अहमदाबाद स्पेशल ट्रेनें शामिल हैं। जबकि गोरखपुर से होकर जाने वाली ट्रेनों में सहरसा-नई दिल्ली वैशाली, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार सप्तक्रांति, दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-बांद्रा टर्मिनस अवध एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार सत्याग्रह और अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस शामिल हैं।