फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बदमाश हईं जिला देवरिया के': गाने पर रफ्तार गैंग के बदमाशों ने बनाया वीडियो, सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

Thu, 18 Jul 2024 10:44 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बरहज (देवरिया)

सार

सोशल मीडिया पर रफ्तार गैंग के बदमाशों का कुछ एक अंतराल पर अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों के अनुसार रफ्तार जेल से बाहर है। 
विज्ञापन
चलती कार में बनाया वीडियो - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर रफ्तार गैंग से जुड़े बदमाशों का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सभी युवक खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में सभी मनबढ़ 'केहू कुछू बिगाड़ नहीं पाई हमार, बदमाश हईं जिला देवरिया के... गाने पर चलती कार से बाहर प्रदर्शन करते देखे जा रहे हैं। जो चर्चा में है। अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर रफ्तार गैंग के बदमाशों का कुछ एक अंतराल पर अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहा है। लोगों के अनुसार रफ्तार जेल से बाहर है। जो गैंगेस्टर की कार्रवाई के बाद से फरार चल रहा है। लोगों का कहना है कि वायरल वीडियो में बदमाश पुलिस को खुलेआम चुनौती देते देखे जा रहे हैं। 16 घंटा पूर्व सोशल मीडिया पर किंग ऑफ 307 गैंगेस्टर साइट से वीडियो वायरल किया गया है।

इसमें सड़क पर बाइक पर तीन की संख्या में, जबकि चलती कार में चार की संख्या में युवक गाने के बोल पर प्रदर्शन करते देखे जा रहे हैं। बदमाशों की उम्र 16, 18, 20, 22 की बताई जा रही है। इनके द्वारा सोशल मीडिया पर अक्सर दहशत का माहौल बनाने का वीडियो वायरल किया जा रहा है। 
विज्ञापन

हालांकि रेस्टोरेंट मैनेजर के बाइक लूट मामले में भी रफ्तार गैंग के कुछ सदस्यों का हाथ होने की बात सामने आई थी। सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि पोस्ट किए गए वीडियो की जांच कराई जाएगी। ये कब का है, कहां से वायरल किया गया है। जिसके आधार पर कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें