फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधाष्टमी : मनोरथों को पूर्ण करेगा ‘सौम्य’ योग

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाष्टमी : मनोरथों को पूर्ण करेगा ‘सौम्य’ योग
विज्ञापन

गोरखपुर। राधाष्टमी इस बार बुधवार को मनाई जाएगी। पंडित शरद चंद्र मिश्र के अनुसार इस दिन सौम्य नामक महाऔदायिक योग बन रहा है जो श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं को पूर्ण करेगा। ऐसी मान्यता है कि कृष्णप्रिया राधा रानी के प्राकट्य दिवस पर व्रत रखने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और व्रती को मनोवांछित फल प्रदान करते हैं। आर्थिक विपन्नता दूर होती है। महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। नि:संतानों को संतान की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

व्रत और पूजा विधि
ज्योतिषाचार्य डॉ. जोखन पांडेय के अनुसार प्रात:काल स्नान कर सूर्य देवता को अर्घ्य दें। गायत्री मंत्र का जप करें। एक मंडप का निर्माण करें। मंडप के मध्य कलश स्थापित करें, वह तांबे या मिट्टी का हो। वहां वस्त्र बिछाकर राधा जी की प्रतिमा को रखकर सविधि षोडशोपचार पूजन करें। राधा जी का जन्म मध्याह्न में हुआ था। इसलिए इनकी पूजा दोपहर को अभिजित मुहूर्त में करें। दिन भर उपवास या फलाहार करें। श्रीराधा जी के मंत्रों का जप करें। शाम के समय भोजन का विधान है। अगले दिन सुहागिनों को भोजन, वस्त्र और अन्नदान और सुहाग की वस्तुओं का दान करें। इसमें ब्राह्मणों को भी भोजन कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें