फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Exclusive: स्टेशन पर पहुंचते ही छह मिनट में भर जाएगी कोच की टंकी, जानिए कैसे करेगा काम

Thu, 26 May 2022 02:36 PM IST
vivek shukla राजन राय, गोरखपुर।

सार

न ट्रेनों को रोकना पड़ेगा और न ही रास्ते में पानी खत्म होगा। गोरखपुर जंक्शन के सभी प्लेटफॉर्म पर क्विक वाटर फिलिंग सिस्टम लग रहा है।
विज्ञापन
भारतीय रेल। - फोटो : शटरस्टॉक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब सफर के दौरान ट्रेनों में पानी की किल्लत नहीं होने पाएगी। स्टेशनों पर ट्रेनों के पहुंचते ही महज छह मिनट में कोच की टंकी भर जाएगी। इसके लिए सभी प्लेटफॉर्म पर क्विक वाटरिंग फिलिंग सिस्टम लगाया जाएगा, जो पानी के फ्लो को तीन गुना ज्यादा तेज कर देगा।

विज्ञापन


गोरखपुर जंक्शन पर इसे लगाने की शुरुआत की गई है। इस सिस्टम के तहत पानी के फ्लो को तेज करने के लिए बूस्टर लगाए जाएंगे, जो सप्लाई करने वाली पाइप के एक सिरे में लगेगा। ट्रेन के आते ही इसे ऑन कर दिया जाएगा और बूस्टर तीन गुना तेजी से पानी टंकी में चढ़ाएगा। गोरखपुर जंक्शन में कुल नौ प्लेटफॉर्म हैं। जहां, क्विक वाटरिंग फिलिंग सिस्टम लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके बाद सभी बड़े स्टेशनों पर इस सिस्टम को लगाया जाएगा। गोरखपुर जंक्शन पर इसे लगाने में कुल दो करोड़ की लागत आएगी।

अभी 12 मिनट लगते हैं पानी भरने में

ट्रेनों के कोच में अभी पानी भरने में 12 मिनट लगते हैं। क्विक वाटर फिलिंग सिस्टम लगने के बाद पानी भरने में मात्र छह मिनट लगेंगे। गोरखपुर से रोजाना करीब 140 ट्रेनें गुजरती हैं। कई ट्रेनों का स्टॉपेज दस मिनट ही है, ऐसे में उनमें पानी भरना आसान नहीं होता है। कभी-कभी इसके चलते ट्रेनें विलंब से रवाना होती हैं। लेकिन, नया सिस्टम के लगने के बाद पानी न भरने की वजह से देरी नहीं होगी।

Trending Videos
विज्ञापन

मोबाइल फोन से भी कर सकेंगे संचालन

कंप्यूटर आधारित तकनीक में इस सिस्टम को मोबाइल फोन से भी संचालित कर सकेंगे। इसकी मॉनीटरिंग अधिकारी कहीं भी रहकर कर सकेंगे। अगर किसी कोच में पानी नहीं भरा जाता है, इसकी जानकारी तत्काल अधिकारियों को हो जाएगी।

ऐसे काम करता है क्विक वाटरिंग सिस्टम

क्विक वाटरिंग सिस्टम में 4 सेंट्री फ्यूगल पंपों के दो सेट होते हैं। जिनमें से प्रत्येक में तीन पंप चालू रहते हैं, जबकि एक पंप को स्टैंड बाय के रूप में रखा जाता है। प्रत्येक पंप की क्षमता 35 मीटर हेड के साथ 200 घन मीटर प्रति घंटे की होती है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर कैरेज फिलिंग के लिए क्विक वाटरिंग की व्यवस्था की जा रही है, जिससे कोच में पानी भरने में मात्र छह मिनट का समय लगेगा। इस पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग ऑनलाइन की जा सकेगी।सभी कार्य लगभग पूर्ण हो गए हैं, फाइनल टेस्टिंग की प्रक्रिया चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें