पुंडाग स्टेशन पर रुकेगी मौर्य एक्सप्रेस
रेलवे प्रशासन ने आनंद मार्ग के धर्म महासम्मेलन को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के पुंडाग स्टेशन पर 15028/15027 गोरखपुर से हटिया जाने वाली मौर्य एक्सप्रेस का स्टॉपेज 25 मई से सात जून तक करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने दी।
सात ट्रेनें आज निरस्त रहेंगी
गोंडा स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग कार्य के चतले ट्रेनों का संचलन 26 मई को प्रभावित रहेगा। गोरखपुर की सात ट्रेनें निरस्त की गई है।
ये गाड़ियां निरस्त रहेंगी
- 15069/15070 गोरखपुर-ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 05093/05094 गोरखपुर-गोण्डा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी
- 15009/15010 गोरखपुर-मैलानी-गोरखपुर एक्सप्रेस
- 12572 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर हमसफर टर्मिनस एक्सप्रेस
- 15203/15204 बरौनी-लखनऊ जं.-बरौनी एक्सप्रेस
- 11123 /11124 ग्वालियर-बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस
- 15114/15113 छपरा कचहरी-गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस