फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक में खाता है तो पढ़ लें ये जरूरी खबर, एक फरवरी से नहीं निकाल पाएंगे एटीएम से रकम

Fri, 29 Jan 2021 02:43 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
विज्ञापन
pnb atm - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अगर आपका अकाउंट भी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में है तो इस खबर को पढ़ना बेहद जरूरी है। इस बदलाव के तहत जिन एटीएम में कार्ड लगाने के बाद तुरंत निकाला जा सकता है, उन एटीएम से पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के खाता धारक अपने कार्ड के जरिए पैसे नहीं निकाल सकते हैं। पीएनबी के ऑफिशियल साइट पर इस संबंध में सूचना जारी कर दी गई है। साथ ही इस संबंध में बैंक प्रबंधन द्वारा ट्वीट भी किया गया है।

विज्ञापन


बिना ईएमवी से ट्रांजैक्शन नहीं
पीएनबी ने धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को देखते हुए यह फैसला लिया है। यह कदम बैंक ने ग्राहकों के पैसे को सेफ रखने के मकसद से उठाया है। 1 फरवरी से ग्राहक बिना ईएमवी वाले एटीएम से ट्रांजेक्शन नहीं कर पाएंगे। बैंक के कस्टमर्स PNBOne ऐप से डेबिट कार्ड को ऑन/ऑफ भी कर सकते हैं।

ईएमवी होता है पेमेंट गेटवे
ईएमवी पेमेंट गेटवे है। इसका मतलब यूरो-पे, मास्टरकार्ड और वीजा (Europay, MasterCard, Visa) है। दुनियाभर में क्रेडिट, डेबिट कार्ड से ईएमवी के जरिए पेमेंट्स होते हैं।
विज्ञापन


 

विज्ञापन

ईएमवी और नॉन ईएमवी एटीएम में यह होता है अंतर

नॉन ईएमवी एटीएम डेबिट कार्ड को ट्रांजेक्शन होने तक रोक करके नहीं रखती हैं। इन एटीएम में कार्ड रीड होने के बाद ट्रांजेक्शन से पहले भी उसे निकाला जा सकता है। दूसरी तरफ ईएमवी एटीएम में कुछ पल के लिए कार्ड लॉक हो जाता है। इन एटीएम में मैग्नेटिक स्ट्रीप के जरिए यूजर्स के डाटा को रीड किया जाता है।

पंजाब नेशनल बैंक मंडल प्रमुख राजीव जैन ने कहा कि पीएनबी खाताधारक नॉन ईएमवी मशीनों से एक फरवरी से ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेंगे, लेकिन ईएमवी एटीएम से ट्रांजैक्शन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। पंजाब नेशनल बैंक के सभी एटीएम इस सुविधा से लैस हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पीएनबी ने एक फरवरी से यह नियम अनिवार्य रूप से लागू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें