फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना अस्पताल और डॉक्टर की बड़ी जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएम योगी बोले-आज सरकारी अस्पतालों में सभी सुविधाएं उपलब्ध
विज्ञापन


गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना अस्पताल और डॉक्टर की बड़ी जिम्मेदारी है। आज सरकारी अस्पतालों में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं।

सीएम योगी शुक्रवार को बेतियाहाता में एस्ट्रोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करने के बाद उपस्थित जनसमूह को संबोधित कर रहे थे। पूर्व की स्थिति को याद करते हुए उन्होंने कहा कि 2005 में गोरखपुर के जिला अस्पताल में कॉर्डियोलॉजिस्ट डॉ. एके गुप्ता की मृत्यु कार्डियक अरेस्ट से हो गई थी। तब एक भी आईसीयू बेड नहीं था। डायलिसिस की सुविधा नहीं थी। अच्छे ब्लड बैंक नहीं थे। प्लेटलेट्स की सुविधा नहीं थी। आज गोरखपुर में 20 से अधिक अस्पताल ऐसे हैं जहां आईसीयू की सुविधा है।
विज्ञापन


गोरक्षपीठ के अनन्य भक्त थे मार्कण्डेय चंद

हॉस्पिटल संचालक परिवार के अभिभावक रहे पूर्व मंत्री मार्कण्डेय चंद की स्मृतियों को साझा करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वर्गीय चंद गोरक्षपीठ के अनन्य भक्त थे। हॉस्पिटल के शिलापट्ट का अनावरण कर उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री ने भ्रमण कर हॉस्पिटल की व्यवस्थाओं और उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हॉस्पिटल परिसर में पूर्व मंत्री स्वर्गीय मार्कण्डेय चंद की प्रतिमा का अनावरण भी किया और पुष्पार्चन कर उनकी स्मृतियों को नमन किया।

सीएम के नेतृत्व में नजीर पेश कर रहा प्रदेश का चिकित्सा क्षेत्र : सीपी चंद

उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए एमएलसी एवं हॉस्पिटल के अध्यक्ष सीपी चंद ने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की सुदृढ़ता के लिए देश स्तर पर नजीर पेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि सीएम योगी की प्रेरणा से वह स्वास्थ्य एवं चिकित्सा क्षेत्र में अपने पिताजी स्वर्गीय मार्कण्डेय चंद के स्वप्न को साकार करने के लिए एस्ट्रोमेडिक्स हॉस्पिटल का प्रोजेक्ट लेकर आए हैं। बताया कि इस हॉस्पिटल के संचालन में गुरुग्राम के फोर्टिस हॉस्पिटल का भी सहयोग मिलेगा। आभार ज्ञापन हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. अरुण चंद ने किया। इस अवसर पर मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, महेंद्रपाल सिंह, राजेश त्रिपाठी, श्रीराम चौहान, डॉ. विमलेश पासवान, प्रदीप शुक्ल, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, हॉस्पिटल की चिकित्सा निदेशक डॉ. आरती चंद, कालीबाड़ी के महंत रविंद्रदास आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीएम ने ली चुटकी- रवि किशन फ्री में फिल्म दिखाएं तब होगा मुफ्त इलाज

कार्यक्रम के दौरान जब सांसद रवि किशन मंच पर देरी से पहुंचे तब वहां मौजूद नेताओं ने मजाकिया अंदाज में कहा कि देर से आने की पेनाल्टी के तौर पर गाना सुनाना होगा। सीएम योगी ने भी मुस्कुराते हुए कहा- सुना दो। इसके बाद रवि किशन ने भोजपुरी में गाया- हे गंगा मइया तोहें पियरी चढ़इबो, सइयां से करा द मिलनवा... महादेव से करा द मिलनवा... महाराजजी से करा द मिलनवा...। गाना सुनकर मंच पर मौजूद लोग तालियां बजाने लगे। सीएम ने चुटकी लेते हुए कहा-रवि किशन बोल रहे थे कि क्या यहां फ्री में इलाज होगा। मैंने कहा कि जिस दिन आप अपनी फिल्म फ्री में दिखाना शुरू कर देंगे, उस दिन इस हॉस्पिटल में इलाज फ्री में कराना शुरू कर देंगे। सरकार पांच लाख की सहायता दे रही है। फ्री की नहीं, क्वालिटी की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें