फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में मंदिरों को खोलने की मांग को लेकर प्रदर्शन, शिवसेना कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प

Thu, 17 Sep 2020 05:03 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
nepal news - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

नेपाल काठमांडू स्थित पशुपति मंदिर समेत पूरे नेपाल में मंदिर खोलने की मांग को लेकर शिव सेना नेपाल के कार्यकर्ताओं ने पशुपति मंदिर के निकट सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। शिवसेना नेपाल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए मंदिरों को फिर से खोला जाए।

विज्ञापन


मंदिरों को लंबे समय से बंद किए जाने पर हिंदुओं के लिए पूजापाठ में समस्या हो रही है। बृहस्पतिवार को शिवसेना नेपाल द्वारा विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस से झड़प हुईं।

शिव सेना नेपाल काठमांडू जिला मंत्री केशव प्रसाद धिमिरे ने कहा कि शिव सेना के कार्यकर्ताओं ने पूरे नेपाल में मंदिर को पुन: खोलने पूजा पाठ के लिए पशुपतिनाथ मंदिर के निकट सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सरकार और जिला प्रशासन से मांग किया गया है कि स्वास्थ्य मानकों को देखते हुए मंदिर को खोला जाए एवं श्रद्धालुओं को पूजा पाठ की अनुमति मिले।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें